LIVE Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों के बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें शुरू और खत्म होने का समय, खास घटना

Date:

[ad_1]

Chandra Grahan 2026 Lunar Eclipse LIVE Updates: साल का पहला चंद्र ग्रहण कल यानी 3 मार्च को लगेगा. अब इसमें कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं. हर किसी को ये अद्भुत नजारा देखने का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और देश के कई राज्यों में पूर्ण रूप से दिखेगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण को ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है. ब्लड मून में चांद गहरे नीले और लाल रंग का हो जाता है. चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) एक खगोलीय घटना है. यह तब घटित होता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है. इस स्थिति में धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगता है. जानिए इस बार चंद्र ग्रहण भारत के साथ ही किन-किन देशों में दिखाई देगा, चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने और समापन का क्या है समय, कितनी देर देख सकेंगे भारत में आदि पर लाइव अपडेट में पल-पल की जानकारी.

चंद्र ग्रहण का समय: भारत में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में आप चंद्र ग्रहण को कल 3 मार्च की शाम के समय लगभग 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजकर 45 मिनट तक देख सकेंगे. यानी आप 15 मिनट तक इस ग्रहण का नजारा ले सकते हैं. कई राज्यों में ये बेहद स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण 2026: चंद्र ग्रहण लाइव कहां देख सकते हैं?

3 मार्च को देश समेत कई अन्य देशों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा इसलिए इसे ब्लड मून कहते हैं. ऐसे में इसे आपको जरूर देखना चाहिए, क्योंकि ये एक अद्भुत नजारा होगा. आप इसे दूरबीन, छोटे टेलिस्कोप से साफ देख सकते हैं. इसके अलावा, आप ग्लोबल ऑब्जर्वेटरी, स्पेस एजेंसियों के जरिए इसकी ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम भी की जाती है, वहां से भी अपने फोन पर लाइव चंद्र ग्रहण आसानी से देख सकते हैं.

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव

Chandra Grahan 2026: धार्मिक मान्यताओं के अधार पर कुछ लोगों पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक असर पड़ सकता है. वे नाखुश दिख सकते हैं. इससे आपके जीवन और करियर में उथल-पुथल मच सकता है, लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं, सड़क दुर्घटनाएं, समुद्री तूफान, राजनीतिक घटनाओं का संकेत दे सकता है. चूंकि, 3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगेगा, इसलिए ग्रहण का सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव सिंह राशि वाले जातकों पर हो सकता है. साथ ही कन्या, मकर राशि के जातक भी सावधान रहें.

Kal Bharat Mein Kaun Sa Grahan Dikhega: कल भारत में कौन सा चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा?

Kal Bharat Mein Kaun Sa Grahan Dikhega: इस बार 4 मार्च को होली है. इसके ठीक एक दिन पहले यानी कल 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने वाला है. भारत में ज्यादातर जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, तो वहीं किसी-किसी जगहों पर आपको पूर्ण चंद्र ग्रहण भी देखने को मिल सकता है.

Chandra Grahan 2026 Timings: कल चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा, कब तक रहेगा?

Chandra Grahan 2026 Timings: आप कल भारत में चंद्र ग्रहण दिन में 3 बजकर 20 मिनट पर देख सकते हैं, जो शाम में 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. हालांकि, अलग-अलग राज्यों, शहरों में चंद्र ग्रहण की स्थिति में अंतर हो सकता है.

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को क्या पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा?

Chandra Grahan 2026: अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय मानकों के अनुसार, 3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण यानी टोटल लूनर एक्लिप्स होगा. चंद्रमा पृथ्वी की पूरी छाया (उम्ब्रा) में जाएगा और कुछ समय के लिए लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है. यह चंद्र ग्रहण 2026 का पहला और एकमात्र पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत के कुछ हिस्सों जैसे उत्तर-पूर्व के कुछ शहरों में पूर्णता का अंत और अंतिम चरण दिखाई दे सकता है.

Chandra Grahan 2026 Live: भारत के साथ और किन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

कल 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के साथ ही आस्ट्रेलिया, उत्तरी एवं दक्षिणी-अमेरिका, प्रशान्त महासागर, पूर्वी यूरोप, एशिया, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर में दिखेगा. ताईवान, फिलीपीन्स, वियतनाम, पेरु, कनाडा, यूएसए, इंडोनेशिया, हांगकांग, कोरिया, जापान, थाईलैंड, क्यूबा, चीन, भारत में पूर्वी भाग के कुछ क्षेत्रों में ये चंद्र ग्रहण खग्रास रूप में दिखेगा.

Chandra Grahan 2026 Live: भारत में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

3 मार्च को लगने वाला है चंद्र ग्रहण जो देश के कई शहरों में दिखाई देगा. इसमें कोलकाता, चेन्नई, नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पटना, गुवाहाटी, कोहिमा, ईटानगर, इम्फाल, शिलांग आदि शहर शामिल हैं. यहां आप इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे.

3 मार्च चंद्र ग्रहण का सूतक टाइम कब होगा शुरू?

कल यानी 3 मार्च 2026 को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक समय सुबह लगभग 9 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो जाएगा. ये शाम में 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा. ऐसे में बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब लगेगा?

हिंदू धर्म के अनुसार, चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण लगने से पहले एक अशुभ और अशुद्ध अवधि होती है, जिसे सूतक काल कहा जाता है. चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है. वहीं, सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक समय शुरू हो जाता है. मान्यता है कि इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे पूजा-पाठ, मंदिर जाना, घर में भोजन करना और पकाना या अन्य कोई शुभ कार्य वर्जित होते हैं. यह समय नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए होता है. सूतक काल ग्रहण के समाप्त होने तक रहता है.

क्या है ब्लड मून?

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार भारत के साथ ही कई देशों में भी दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. इस दौरान ब्लड मून का अद्भुत नजारा आप देख सकेंगे. इस दौरान चांद गहरे नीले और लाल रंग का हो जाएगा. इसके पीछे मुख्य कारण ये है कि ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी की छाया के ऊपरी हिस्से से होकर गुजरेगा, जिस पर ओजोन परत से आने वाला प्रकाश का प्रभाव भी होगा.

क्या होगा चंद्र ग्रहण का समय?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अक्षत् व्यास कहते हैं कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण होगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि चंद्रमा का उदय ग्रहण की स्थिति में होगा. इसका मतलब ये है कि चंद्रमा के उदित होते ही ग्रहण लगा होगा.

चंद्र ग्रहण शुरू होने का समय: दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा.
चंद्र ग्रहण का समापन: शाम में 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.
चंद्र ग्रहण दिखने की कुल अवधि: भारत में 14 से 20 मिनट तक दिखाई देगा.
चंद्र ग्रहण पर चंद्रोदय का समय: शाम करीब 6:26 बजे से 6:32 बजे के बीच.

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण वह खगोलीय घटना है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. यह घटना केवल पूर्णिमा के दिन ही होती है.

कितने प्रकार का होता है चंद्र ग्रहण?

पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण.

पूर्ण चंद्र ग्रहण-जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की गहरी छाया में आ जाता है.
आंशिक चंद्र ग्रहण- जब चंद्रमा का केवल कुछ हिस्सा छाया में आता है.
उपच्छाया चंद्र ग्रहण- जब चंद्रमा पृथ्वी की हल्की छाया (पेनुम्ब्रा) से गुजरता है और हल्का धुंधला दिखाई देता है.

क्या है चंद्र ग्रहण?

3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने वाला है. चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है. जब पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है तो चांद कभी-कभी लाल रंग का दिखाई देता है. इस बार के चंद्र ग्रहण में आपको ऐसा ही अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा, क्योंकि चांद पूरा लाल नजर आएगा, जिसे ब्लड मून कहते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की लाल रोशनी को मोड़कर चंद्रमा तक पहुंचाता है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related