आमिर खान-सलमान संग काम कर चुकीं ये हुस्नपरी, धर्मेद्र के परिवार की है बहू, 18 की उम्र में बनी थीं मिस इंडिया

Date:

[ad_1]

Last Updated:

देओल परिवार की बहू, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई. बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान से ट्रेनिंग ली, माधुरी दीक्षित से घर खरीदा और कई फिल्मों में नजर भी काम कर अपनी धाक जमाई. लेकिन अचानक एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया. आइए जानते हैं क्यों?

नई दिल्ली. देओल परिवार की इंडस्ट्री में अलग ही धाक है. आज इस परिवार का नाम शान से लिया जाता है. इसी परिवार की एक बहू ने एक्टिंग की दुनिया में धाक जमाने के बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया. वो जानी मानी एक्ट्रेस और देओल परिवार की बहू कोई और नहीं, दीप्ति भटनागर है. उनकी शादी धर्मेंद्र के चचेरे भाई वीरेंद्र के बेटे रणदीप आर्य से हुई है.

दीप्ति का जन्म मुंबई में हुआ. लेकिन वह अपने हैंडीक्राफ्ट्स बिजनेस के जरिए मुंबई पहुंची. वहां एक अच्छी एड एजेंसी की तलाश में उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया. इसके बाद उन्हें साड़ी के एड का ऑफर मिला. उन्होंने एक साथ 12 एड कैंपेन साइन किए थे.(फोटो साभार: instagram@dbhatnagar)

एक वक्त में उनका एलबम सॉन्ग मेरा लॉन्ग ग्वाचा भी काफी बड़ा हिट साबित हुआ था. दीप्ति भटनागर आज उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी बला की खूबसूरत लगती हैं. उनकी उम्र तो कतई ढलने का नाम नहीं ले रही है.90 के दशक में यात्रा नाम का टीवी शो भी होस्ट किया है, जहां वह धार्मिक यात्राएं और मंदिरों की सैर कराती थीं. (फोटो साभार: instagram@dbhatnagar)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्होंने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और Eve’s Weekly Miss India का खिताब जीत गईं. महज 18 की उम्र में वह मिस इंडिया बनी थी. कई इंटरनेशनल फैशन शोज में भी वह नजर आने लगीं.(फोटो साभार: instagram@dbhatnagar)

साल 1998 में वह टीवी शो ‘ये है राज’ में नजर आईं. साल 1995 में फिल्म ‘राम शास्त्र’ से उन्होंने डेब्यू किया. इसके बाद ‘कहर’, ‘हम तुम पे मरते हैं’, ‘मन’, ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ और ‘रोक सको तो रोक लो’ जैसी कई फिल्मों में वह साइड रोल में नजर आईं. (फोटो साभार: instagram@dbhatnagar)

अपने करियर में उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान समेत कई बड़े एक्टर्स संग काम किया. अपने करियर में उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी अपने काम से लोगों का दिल जीता. फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ के दौरान शाहरुख खान से तो उन्होंने ट्रेनिंग ली थी.(फोटो साभार: instagram@dbhatnagar)

टीवी शो मुसाफिर हूं यारों को होस्ट करते हुए दीप्ति की मुलाकात शो के डायरेक्टर रणदीप आर्य से हुई थी.दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली. (फोटो साभार: instagram@dbhatnagar)

बता दें कि रणदीप आर्य इंडस्ट्री के लीजेंड माने जाने वाले वीरेंद्र और पम्मी वरिंदर के बेटे हैं, वीरेंद्र, धर्मेंद्र के सगे भाई हैं. इस रिश्ते से दीप्ति देओल परिवार की बहू हैं, जिन्होंने शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. (फोटो साभार: instagram@dbhatnagar)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related