CA फाउंडेशन-इंटर जनवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट किस दिन होगा जारी? ICAI ने बताई तारीख

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरcareer

CA फाउंडेशन-इंटर 2026 परीक्षा का रिजल्ट किस दिन होगा जारी? ICAI ने बताई तारीख

Last Updated:

CA Foundation and Inter January 2026 Result Date: आईसीएआई द्वारा जनवरी 2026 में कराई गई CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित कर दी गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

CA Foundation and Inter January 2026 Result Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने जानकारी दी है कि जनवरी 2026 में हुई CA फाउंडेशन और CA इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम 8 मार्च 2026 की दोपहर तक जारी किए जा सकते हैं. रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जाएगा. छात्र इस आधिकारिक वेबसाइट – icai.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे.

ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट?

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने साफ किया है कि उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. छात्र अपने मार्क्स ऑनलाइन देखकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

CA फाउंडेशन क्या है?

CA फाउंडेशन परीक्षा चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स का पहला चरण है. जो छात्र इस परीक्षा को पास कर लेते हैं, वे आगे के स्तर यानी इंटरमीडिएट में प्रवेश के लिए एलिजिबल हो जाते हैं. यह परीक्षा छात्रों के प्रोफेशनल करियर की शुरुआत मानी जाती है.

CA इंटरमीडिएट का महत्व

CA इंटर परीक्षा कोर्स का दूसरा महत्वपूर्ण चरण है. इसे पास करने के बाद छात्र फाइनल लेवल की ओर बढ़ते हैं. इसके साथ ही आर्टिकलशिप यानी अनिवार्य प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी करनी होती है. यह चरण छात्रों को प्रोफेशनल योग्यता के और करीब ले जाता है.

ICAI CA Foundation and Inter Result 2026: कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं.
2. इसके बाद होम पेज पर CA फाउंडेशन या CA इंटर जनवरी 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
3. अब आप यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
4. इसके बाद फिर अपना रोल नंबर भरें.
5. अब आप सबमिट या व्यू रिजल्ट के बटन पर क्लिक करें.
6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
7. आप अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकालकर रख लें.

उम्मीदवार वेबसाइट पर नजर बनाए रखें

ICAI ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. सभी जरूरी अपडेट वहीं जारी किए जाएंगे.

About the Author

Kunal Jha

कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related