UP Board Exams 2026 paper leak| UP Board Exam 2026: परीक्षा से पहले लीक हो गया यूपी बोर्ड का पेपर, क्‍या है सच्‍चाई?

Date:


Last Updated:

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है, लेकिन इससे ठीक पहले सोशल मीडिया पर कई फर्जी प्रश्न पत्र वायरल हो रहे हैं. यूपी बोर्ड ने इन सबको पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और इसकी सच्‍चाई क्‍या है?

ख़बरें फटाफट

Zoom

UP Board Exam, UP Board, UP Board Exam, UP Board Exams 2026 paper leak: यूपी बोर्ड के पेपर लीक की अफवाह.

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं लेकिन परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर कुछ कथित प्रश्नपत्र वायरल हो गए. यूपी बोर्ड ने इनको पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है. बोर्ड ने साफ कहा है कि ये वायरल हो रहे पेपर का असली परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है.

यूपी बोर्ड ने क्या कहा?

यूपी बोर्ड की मीडिया सेल ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लिया है. बोर्ड के मुताबिक कुछ असामाजिक तत्व छात्रों और अभिभावकों को गुमराह करने के लिए और परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने के लिए ये फर्जी प्रश्नपत्र वायरल कर रहे हैं.बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये स्थिति बिल्कुल नितांत असत्य, निराधार और शरारतपूर्ण है. ये सिर्फ छात्रों और उनके माता-पिता को भ्रमित करने की कोशिश है.

छात्रों और अभिभावकों से अपील

यूपी बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि इस तरह के किसी भी फर्जी प्रश्नपत्र या अफवाह पर कतई ध्यान न दें.केवल यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें.

फर्जी पेपर फैलाने वालों पर क्या कार्रवाई होगी?

यूपी बोर्ड ने सख्त चेतावनी दी है कि परीक्षा की शुचिता भंग करने और अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.ऐसे लोगों के खिलाफ साइबर सेल में FIR दर्ज कराई जाएगी और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बोर्ड सचिव ने क्या कहा?

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस बारे में एक नोटिस जारी किया है. उन्होंने कहा है कि बोर्ड परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. किसी भी तरह की अफवाह या फर्जी पेपर पर ध्यान न दें और शांतिपूर्वक तैयारी जारी रखें. अगर आप यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र या अभिभावक हैं, तो फर्जी पेपर और अफवाहों से दूर रहें. बस आधिकारिक अपडेट्स पर भरोसा करें और पूरी मेहनत से तैयारी करें.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

समुद्री खीरा क्या है…ना सब्जी …ना फल …तब भी खूब खाया जाता है..आखिर क्या है ये फिर

होमफोटोनॉलेजसमुद्री खीरा क्या है, ना सब्जी,ना फल, तब...

कम लागत, ज्यादा कमाई! मटर की खेती से होगा तगड़ा मुनाफा, जानें सही तरीका

होमवीडियोकृषिकम लागत, ज्यादा कमाई! मटर की खेती से...