मेरठ में बोर्ड परीक्षा में दिखा गजब का नजारा, रेड कारपेट बिछाकर, गुलाब की पंखुड़ियां से किया स्टूडेंट का स्वागत..यहां जानिए क्यों

Date:


Last Updated:

माध्यमिक शिक्षा परिषद अर्थात यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है. प्रथम पाली में जैसी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने स्टूडेंट पहुंचे. उनका भव्य रूप से मेरठ के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में स्वागत किया गया. जिसमें कि जहां उनके लिए रेड कारपेट बिछाया गया. वहीं गुलाब की पंखुड़ियां से उन पर पुष्प वर्षा की गई.

मेरठ: माध्यमिक शिक्षा परिषद अर्थात यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का भंवर 18 फरवरी 2026 यानी कि आज से शुरू हो गया. परीक्षाओं केंद्र पर सुबह से स्टूडेंट परीक्षा देने के लिए पहुंच गए. इसी कड़ी में मेरठ में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. जहां पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पहली बार परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे परीक्षार्थियों का  रेड कारपेट बिछाते हुए फूलों की पंखुड़ियां से स्वागत व अभिनंदन किया गया जिससे छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखाई दिए.

स्वागत करना अच्छा कदम

बोर्ड परीक्षा देने आई हाईस्कूल परीक्षार्थी पलक ने कहा कि जिस तरीके से परीक्षा केंद्र पर भव्य रूप से उनका स्वागत किया गया है. यह उनके जीवन के लिए काफी अद्भुत पल है, उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को लेकर काफी तनाव था. परीक्षा केंद्र में एंट्री कैसे होगी इन चीजों को लेकर दिमाग में बातें चल रही थी, लेकिन जैसे ही यहां पर रोल नंबर देखने के बाद गुलाब की पंखुड़ियां से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया. इससे मनोबल काफी बढ़ गया है. परीक्षा देते समय यही खुशी का माहौल तनाव को दूर रखेगा.

इसी तरह से सोफिया ने कहा कि उनके बड़े भाई बहन ने बताया था कि बोर्ड परीक्षा परीक्षा केंद्रों पर काफी सघन चेकिंग होती है.  ऐसे में उनके रास्ते पर यही सोच रही थी. किस तरीके से एंट्री होगी. लेकिन यहां पर चेकिंग के साथ ही जिस तरीके से रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया है. वह काफी अच्छा कदम है. इसी तरीके से खुशी ने भी कहा कि इस तरह का माहौल जब मिलता है तो उसे मनोबल काफी पड़ता है.

मेरठ मंडल में 317000 परीक्षार्थी दी दे रहे हैं परीक्षा 

लोकल -18 की टीम से खास बातचीत करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ मंडल ओंकार शुक्ला ने बताया कि मेरठ मंडल से संबंधित सभी जिलों में 408 परीक्षा केंद्रों पर कुल 317000 की परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षाओं में जहां सघन चेकिंग की गई है. वहीं फूलों से स्वागत भी रखा गया है जिससे कि वह बेहतर माहौल में परीक्षा दे सके. उन्होंने बताया परीक्षाओं कीपल-पल की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम के माध्यम से भी की जाएगी. साथ ही सच दल की टीम भी विभिन्न क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए निकल चुकी है. बताते चलें कि स्टूडेंट का स्वागत मेरठ के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related