सर्दियों का अमरूद है सेहत का खजाना, जानिए सही सेवन का तरीका, मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स – Uttar Pradesh News

Date:


Last Updated:

सर्दियों में शरीर को ज्यादा ऊर्जा और मजबूत इम्युनिटी की जरूरत होती है. ऐसे में अमरूद एक बेहतरीन मौसमी फल साबित हो सकता है, जो न सिर्फ एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करता है. इसलिए ठंड के मौसम में अमरूद को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि शरीर फिट और स्वस्थ बना रहे.

सर्दी के मौसम में बाजारों में कई तरह की हरी सब्जियां और मौसमी फल आने लगते हैं. इस मौसम में लोग अपनी सेहत को फिट रखने के लिए डाइट में बदलाव करते हैं और मौसमी फलों के साथ हरी सब्जियों के सेवन पर ज्यादा ध्यान देते हैं, ताकि शरीर स्वस्थ बना रहे. इन्हीं मौसमी फलों में अमरूद भी शामिल है.

अमरूद वैसे तो पूरे साल उपलब्ध रहता है, लेकिन सर्दियों में मिलने वाला अमरूद स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस मौसम का अमरूद न सिर्फ अधिक स्वादिष्ट होता है, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है. यही कारण है कि सर्दियों में अमरूद का सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं.

दरअसल, आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाली रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय, शिवगढ़ की प्रभारी आयुष चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस, लखनऊ विश्वविद्यालय) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अमरूद का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि सर्दियों के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी कुछ कमजोर पड़ने लगती है, जिससे पाचन क्रिया भी धीमी हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम में अमरूद का सेवन किया जाए, ताकि शरीर बीमारियों से दूर रहे और पाचन तंत्र मजबूत बना रहे.

डॉ. स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार सर्दियों में अमरूद का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कब्ज व पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है. यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है, हृदय रोग के खतरे को कम करता है और वजन घटाने में भी कारगर है. इसके अलावा अमरूद आंखों की रोशनी बढ़ाने, त्वचा की चमक बनाए रखने और तनाव कम करने में सहायक माना जाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें मौजूद पोषक तत्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मददगार हो सकते हैं.

साथ ही, सर्दियों में अमरूद शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है. इसलिए इस मौसम में मौसमी फल के रूप में अमरूद का नियमित सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर बीमारियों से दूर रहे और फिट बना रहे.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related