[ad_1]
Last Updated:
Detox Tips After Holi’s Heavy Food: कितना भी संभलकर खाएं, होली में ऊट-पटांग हो ही जाता है, जिससे पेट में गैस, अपच जैसी समस्याएं होना आम है. ऐसे में रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वी के पांडे ने कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स पीने की सलाह दी है, जिनसे पेट की सेहत सही रहेगी.
रांची. होली में कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग बहुत ही ज्यादा खा लेते हैं. मालपुआ व कई तरह के व्यंजन, गुजिया ये सारी चीजें खाने के बाद कई बार पेट भी गुड़गुड़ करने लगता है. ऐसे में समय-समय पर पेट को डिटॉक्स करना भी जरूरी हो जाता है. रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे ने बताया कि आपको कुछ नहीं करना है, दिन में दो-तीन बार बस ये दो-तीन गिलास ड्रिंक पी लेना है और फिर देखिए आपका पेट कितना टनाटन रहेगा.
सुबह उठते ही सबसे पहले शहद पानी पी लीजिए
डॉ. वीके पांडे बताते हैं, सबसे पहले सुबह उठकर आपको शहद पानी पीना है. एक बात का ध्यान रखना है, शहद एक चम्मच और पानी गर्म होना चाहिए, ठंडा बिल्कुल भी नहीं और इसमें थोड़ा सा नींबू निचोड़ देना है. बस इसको आप पी लीजिए. यह शरीर से गंदे तत्व बाहर निकालने का काम करता है और पेट में गैस बनने की समस्या नहीं होगी. इसके अलावा दोपहर में ताजा एलोवेरा के पत्ते हैं तो उसका पानी पी लें.
तेल-मसाले का असर होगा बेअसर
उन्होंने बताया, ताजा एलोवेरा का पत्ता लें और उसका सारा अंदर का गूदा भाग निकाल लें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें. उसमें और पानी मिलाकर थोड़ा सा नींबू, थोड़ा सा काला नमक डाल दें और इन सभी को अच्छे से मिलाकर आप पी लीजिए. फिर देखिए, आपका पेट कितना ठंडा हो जाएगा. जितना भी तेल मसाला आपने खाया है, उसका उतना असर आपको देखने को नहीं मिलेगा.
पुदीना पानी भी है रामबाण
इसके बाद आप पुदीना का पानी पी सकते हैं. इसके लिए ज्यादा नहीं, पुदीना के दो-तीन पत्ते लीजिए और घर में अगर तुलसी है तो उसके भी दो-तीन पत्ते ले लीजिए और इन दोनों को अच्छी तरह पीस लीजिए और उसे पानी में मिला दीजिए. इससे अधिक और कुछ नहीं करना है. बस इतना कर लीजिए. फिर देखिए, आपका पेट एकदम आराम महसूस करेगा, ना गैस की समस्या होगी और ना तबीयत खराब होने का डर रहेगा.
सही रहेगी पेट की सेहत
वे आगे बताते हैं, अभी आराम से इन तीनों ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और आप घर पर ही बना सकते हैं. आप जितना भी तेल मसाला वाला खाना खा लीजिए, यह ड्रिंक इन सभी के असर को कम करने की क्षमता रखता है. दिन में दो-तीन गिलास अगर इस तरह का आप पी लेते हैं तो फिर किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
[ad_2]
Source link
