[ad_1]
Last Updated:
S-400 Missile Defence System: ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत ने रूस से पांच और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का फैसला किया है. भारत की रक्षा खरीद बोर्ड ने इसके लिए अपनी मंजूरी दी है. ऑपरेशन सिंदूर में S-400 ने पाकिस्तान की मिसाइलों को नष्ट किया था. इसी क्षमता को देखते हुए भारत ने और खरीदने का फैसला लिया है.
India-Russia Defence Deal: भारत S-400 खरीदने जा रहा है.(फाइल फोटो)
मिडिल ईस्ट युद्ध की आग में जल रहा है. ईरान और इजरायल एक-दूसरे को खत्म करने में लगे हैं. अमेरिका ईरान की बर्बादी की कहानी को पर्दे पर उतार रहा है. ईरान में कत्लेआम मचा हुआ है. युद्ध की बढ़ती आग से दुनिया में हड़कंप मचा है. इस बीच भारत ने अपने आसमान को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा दांव चला है, जिससे पाकिस्तान के हाथ-पांव फूल जाएंगे. भारतीय वायुसेना ने जिसके दम पर ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की मिसाइलों का चूरन बनाया था, उसे लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब भारत के बेड़े में और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की एंट्री होने वाली है.
एचटी की खबर के मुताबिक, डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड यानी रक्षा खरीद बोर्ड ने सोमवार को भाररतीय वायुसेना के लिए रूस से पांच और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के प्रपोज़ल को मंज़ूरी दे दी है. भारत की ओर से यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है, जब वेस्ट एशिया में बैलिस्टिक मिसाइलों और कामिकेज़ ड्रोन को लेकर टकराव चल रहा है. ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध लड़ रहे हैं. उधर अफगानिस्तान और पाकिस्तान भी जंग लड़ रहे हैं.
एस 400 खरीद को मिली मंजूरी
दरअसल, भारत के डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह की अगुवाई वाले रक्षा खरीद बोर्ड ने भारतीय वायुसेना के एस400 एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद वाले प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है. अब यह प्रस्ताव अब डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल यानी रक्षा खरीद परिषद (DAC) के पास एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी (AoN) के लिए जाएगा. यहां बताना जरूरी है कि भारत के पास अभी 3 एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम है. इसका इस्तेमाल भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी मिसाइलों को रोकने के लिए किया था.
नए सिरे से होगी एस-400 की डील
जब रक्षा खरीद परिषद से मंजूरी मिल जाएगी तो फाइनेंस मिनिस्ट्री के जरिए कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) से मामले को फाइनल ग्रीन सिग्नल मिलेगी. हालांकि, उससे पहले रूस संग इस एस 400 को खरीदने के लिए कीमत तय करने के लिए कॉस्ट नेगोशिएशन कमिटी बनाई जाएगी. पहले की डील में अभी 3 एस400 मिल चुके हैं और इस साल दो और मिल जाएंगे.
पाकिस्तान देख चुका है जलवा
रूसी एस400 ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहुत अच्छा काम किया. इसने पाकिस्तान से आने वाली मिसाइलों का चूरन बना दिया. मुनीर और शहबाज शरीफ के सपने को इसने ही चकनाचूर किया था. अब रूस से 5 और एस400 खरीदने का मतलब है कि भारत मुनीर का काल ला रहा है.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
