होली पर शराबियों ने दरोगा और हेड कांस्टेबल पर किया जानलेवा हमला, दोनों गंभीर हालत में BHU रेफर

Date:

[ad_1]

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के चंदौली में होली के मौके पर शराब पीकर हुड़दंग करे लोगों को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया. नशे में धुत आरोपियों ने दरोगा और हेड कांस्टेबल को पीट दिया. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है.

Zoom

चंदौली में शराबियों ने पुलिस टीम पर किया हमला

चंदौली. चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शराब के नशे में उत्पात मचा रहे लोगों ने दरोगा और हेड कांस्टेबल पर धारदार हथियार, लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.. घायलों को वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है.

मामला अलीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान हापुड़ कॉलोनी चौराहे के पास होलिका के निकट कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे और शराब की दुकान मे पटाखा फेंक रहे थे. शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मना करने पर आरोपियों ने टीम को घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया. हमले में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल अनिल यादव गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए.

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने 13 नामजद और 6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) समेत आधा दर्जन से अधिक धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related