शाम की चाय के लिए परफेक्ट स्नैक, ऐसे बनाएं ताजा मुरमुरा घर पर

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Homemade Murmura Recipe: शाम की चाय के साथ हल्का और कुरकुरा नाश्ता चाहिए तो मुरमुरा से बेहतर विकल्प शायद ही कोई हो. आमतौर पर लोग इसे बाजार से खरीदते हैं, लेकिन अब आप इसे घर पर भी बेहद आसान तरीके से बना सकते हैं. पुराने चावल और गर्म नमक की मदद से कुछ ही मिनटों में खिले-खिले, सफेद और हल्के मुरमुरे तैयार किए जा सकते हैं. यह न सिर्फ ताजे और स्वच्छ होते हैं, बल्कि इनमें आप अपनी पसंद के अनुसार स्वाद भी जोड़ सकते हैं. सही विधि से बनाए गए मुरमुरे लंबे समय तक कुरकुरे बने रहते हैं और हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं. रिपोर्ट- ओम प्रकाश निरंजन

शाम की चाय हो या हल्की-फुल्की भूख, मुरमुरा एक ऐसा स्नैक्स है जो हर भारतीय घर की पहली पसंद है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इसे चाव से खाता है. अमूमन लोग इसे बाजार से ही खरीदते हैं. लेकिन कोडरमा की एक कुशल गृहणी राधिका प्रजापति ने घर पर ही इसे बनाने का एक बेहद आसान और जादुई तरीका साझा किया है.

राधिका प्रजापति जी का दावा है कि घर पर बना मुरमुरा न केवल ताजा और स्वच्छ होता है, बल्कि इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार स्वाद और मसालों का संतुलन भी रख सकते हैं.

राधिका प्रजापति बताती हैं कि बेहतरीन और खिले-खिले मुरमुरे बनाने का सबसे बड़ा रहस्य पुराने चावल में छिपा है. नए चावल की तुलना में पुराने चावल में प्राकृतिक नमी कम होती है. कम नमी के कारण जब इन चावलों को गर्म नमक में डाला जाता है, तो ये तुरंत फूलकर सफेद और हल्के हो जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मुरमुरा बनाने की प्रक्रिया को राधिका ने बहुत ही सरल चरणों में समझाया है. सबसे पहले एक कप पुराने कच्चे चावल लें. इसमें एक छोटा चम्मच नमक और मात्र 1 से 2 चम्मच पानी मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिक्स करें ताकि हर दाने पर नमक की हल्की कोटिंग हो जाए.

नमक-पानी मिलाने के बाद चावलों को एक थाली में फैलाकर 10 से 15 मिनट तक पंखे के नीचे या हल्की धूप में सुखाएं. यह कदम बेहद जरूरी है, ताकि चावल की अतिरिक्त सतह की नमी निकल जाए और वे भूनते समय फटें नहीं.

बाजार में मुरमुरे बालू (रेत) में भूने जाते हैं, लेकिन राधिका ने घर के लिए नमक की तकनीक सुझाई है. एक प्रेशर कुकर में पर्याप्त मात्रा में साधारण नमक डालें और उसे तेज आंच पर गर्म करें. जब नमक पूरी तरह गर्म होकर तपने लगे, तब उसमें थोड़े-थोड़े चावल डालें. इसे लगातार चलाते रहें. कुछ ही सेकंड्स के भीतर चावल मोतियों की तरह फूलकर सफेद मुरमुरों में बदलने लगेंगे.

जैसे ही चावल फूल जाएं, उन्हें तुरंत एक छलनी से छान लें. ताकि अतिरिक्त नमक अलग हो जाए. राधिका बताती हैं कि इस नमक का उपयोग आप बार-बार मुरमुरे भूनने या बेकिंग के लिए कर सकते हैं. तैयार मुरमुरों को पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर एक एयरटाइट कंटेनर में भर दें. इस तरीके से रखे गए मुरमुरे महीनों तक कुरकुरे बने रहते हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related