किसान इस तरीके से करें टिंडे की खेती, बंपर होगी पैदावार, सिर्फ 40 दिनों में कमाएंगे लाखों

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरकृषि

किसान इस तरीके से करें टिंडे की खेती, सिर्फ 40 दिनों में कमाएंगे लाखों

Last Updated:

Agriculture News: किसान टिंडे की खेती से 45-50 दिनों में लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं. 40-45 रुपये प्रति किलो भाव और कम लागत इसे लाभकारी फसल बनाते हैं. कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदी रत्ता के अनुसार 3.5-4 किलो बीज प्रति हेक्टेयर, 150 सेमी लाइन दूरी और 50-60 सेमी पौधा दूरी रखें. समय पर सिंचाई, सड़ी गोबर खाद व निराई-गुड़ाई से 10-15 टन उत्पादन संभव है.

मुरादाबाद के किसान टिंडे की खेती से 45-50 दिनों में ही लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं. कम लागत और 40-45 रुपये प्रति किलो के अच्छे बाजार भाव के कारण यह एक लाभकारी सब्जी फसल है. सही प्रबंधन और उन्नत किस्मों के प्रयोग से किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं. टिंडे की खेती में पानी की कम आवश्यकता होती है और यह जल्दी तैयार होने वाली फसल है. इससे किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं. इसके साथ ही मार्केट में भी इन दोनों टिंडे की अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है. इसलिए किसान इसकी खेती करके एक बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकता है. इसके साथ ही बिलारी के किसान आज भी इस खेती को कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

इस तरह से करें खेती

कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक मेहंदी रत्ता ने बताया कि टिंडा एक अच्छी फसल है इसके लिए हमें साढ़े 3 से 4 किलोमीटर प्रति हेक्टेयर की आवश्यकता होती है. इसके साथ ही इसमें लाइन से लाइन की दूरी 150 सेंटीमीटर रखनी होती है. इसके अलावा थोड़ी कम भी रख सकते हैं. इसके साथ ही पौधे के पौधे की दूरी 50 से 60 सेंटीमीटर रखते हैं. उन्होंने कहा कि टिंडे की फसल में कुछ चीज हमें ध्यान में रखनी होती है. इसमें हमें समय पर सिंचाई करने की आवश्यकता होती है.

इन चीज़ों का रखें ध्यान

इसके साथ ही गोबर की सड़ी गली खाद की आवश्यकता होती है. जिसे डालकर खेत की क्षमता को बढ़ाते हैं. इसके साथ ही इस फसल में समय से निराई गुड़ाई और सिंचाई की जाए तो अच्छा मुनाफा निकाल कर आता है. यदि यह सभी काम हम करते हैं. तो इसमें हमें 10 से 15 टन तक की पैदावार निकल सकती है. इसके साथ ही मार्केट में भी इन दोनों टिंडे की अच्छी डिमांड है. इसलिए टिंडे की खेती करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related