पानी की बोतल पर बनी टेढ़ी-मेढ़ी लाइनों का क्या है राज? ये सिर्फ डिजाइन नहीं है जनाब!

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरcareer

पानी की बोतल पर बनी टेढ़ी-मेढ़ी लाइनों का क्या है राज? ये सिर्फ डिजाइन नहीं है

Last Updated:

Why Do Water Bottles Have Lines: आपने प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइनें बनीं हुई जरूर देखी होगी और आपको लगता होगी कि वह सिर्फ डिजाइन के लिए हैं, जबकि ऐसा नहीं होता. बोतलों के ऊपर बनीं इन लाइनों के पीछे काफी गहरी साइंस छिपी हुई है. आप हम आपको इसी साइंस के पीछे के बारे में विस्तार से बताएंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बोतल के ऊपर ये उभरी हुई धारियां अच्छी ग्रिप देती हैं.

Why Do Water Bottles Have Lines: हम हर दिन पानी पीते हैं. कभी गिलास से तो कभी प्लास्टिक की बोतल से. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि ज्यादातर पानी की बोतलों पर बाहर की तरफ टेढ़ी-मेढ़ी लाइनें बनी होती हैं? बहुत से लोग इन्हें सिर्फ डिजाइन समझते हैं, लेकिन इन लाइनों के पीछे एक खास वजह छिपी होती है.

हर बोतल पर अलग डिजाइन, लेकिन लाइनें जरूर

अगर आप अलग-अलग कंपनियों की बोतलें देखें, तो पाएंगे कि हर बोतल पर लाइन का डिजाइन अलग होता है. कहीं सीधी धारियां होती हैं, तो कहीं गोल या लहरदार पैटर्न. लेकिन एक बात कॉमन है कि लगभग हर प्लास्टिक बोतल पर किसी न किसी तरह की उभरी हुई लाइनें जरूर होती हैं.

मजबूती बढ़ाने के लिए बनाई जाती हैं ये लाइनें

पानी की ज्यादातर बोतलें सॉफ्ट प्लास्टिक से बनाई जाती हैं, न कि बहुत सख्त प्लास्टिक से. अगर बोतल की सतह पूरी तरह सपाट हो, तो वह आसानी से दब सकती है या मुड़ सकती है. ऐसे में बोतल के फटने या खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. वहीं, इन उभरी हुई लाइनों की वजह से बोतल को अतिरिक्त मजबूती मिलती है. ये लाइनें बोतल की बॉडी को सपोर्ट देती हैं और उसे जल्दी दबने या टूटने से बचाती हैं.

पकड़ मजबूत करने में भी करती हैं मदद

इन लाइनों का एक और फायदा है. जब हम बोतल हाथ में पकड़ते हैं, तो ये उभरी हुई धारियां अच्छी ग्रिप देती हैं. इससे बोतल हाथ से फिसलती नहीं है और उसे पकड़ना आसान हो जाता है. खासकर जब हाथ गीले हों, तब ये लाइनें और भी काम आती हैं.

डिजाइन के साथ बन जाता है काम

कुछ हद तक ये लाइनें बोतल को आकर्षक बनाने का काम भी करती हैं. अलग डिजाइन की वजह से बोतल देखने में अच्छी लगती है और पहचान भी अलग बनती है. यानी पानी की बोतल पर बनी टेढ़ी-मेढ़ी लाइनें सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं होतीं, बल्कि मजबूती और बेहतर पकड़ के लिए भी बहुत जरूरी होती हैं.

About the Author

Kunal Jha

कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related