UP Board Exam 2026 : बादल की मत्‍यु किसका नाटक है? देखिए 10वीं के हिंदी विषय का पूरा पेपर – Uttar Pradesh News

Date:


UP Board Exam 2026 10th Hindi Question Paper : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन पहली पाली की परीक्षा प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. इस पाली में हाईस्कूल की हिंदी तथा प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई. प्रदेश भर में बनाए गए कुल 8033 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में 27 लाख 54 हजार 376 परीक्षार्थी पंजीकृत थे.

परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्र-छात्राएं केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दे रही थी. अधिकांश विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान रहा और अधिकतर प्रश्न वही थे जिन्हें शिक्षकों ने कक्षा में पढ़ाया था. कई छात्रों ने कहा कि उन्होंने जिस प्रकार तैयारी की थी, उसी आधार पर प्रश्न पूछे गए, जिससे उन्हें उत्तर लिखने में विशेष कठिनाई नहीं हुई.

कुछ सवालों में उलझे छात्र 

हालांकि कुछ विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र में दो-चार प्रश्न ऐसे भी थे जिन्होंने थोड़ी देर के लिए उन्हें उलझन में डाल दिया, लेकिन कुल मिलाकर उनका पेपर अच्छा हुआ है और वे अच्छे अंक मिलने की उम्मीद कर रहे हैं. कुछ छात्र-छात्राओं ने यह भी स्वीकार किया कि परीक्षा से पहले उन्हें काफी घबराहट और डर लग रहा था, परंतु पहला पेपर देने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है. अब उनका कहना है कि आगामी परीक्षाओं को वे और बेहतर ढंग से दे सकेंगे.

पहले दिन की पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान यह सकारात्मक माहौल देखने को मिला. परीक्षार्थियों की प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट है कि परीक्षा का प्रारंभ उनके लिए उत्साहजनक रहा और वे आगे की परीक्षाओं को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं.

यूपी बोर्ड 10वीं के हिंदी का पेपर

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. ‘बादल की मृत्यु’ नाटक किसका है?
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) प्रेमचंद
(C) उपेन्द्रनाथ ‘अश्क’
(D) रामकुमार वर्मा

2. जयशंकर प्रसाद के नाटक हैं —
(i) चन्द्रगुप्त
(ii) स्कंदगुप्त
(iii) सिंधु की होली
(iv) अजातशत्रु

(A) (i), (ii) एवं (iii)
(B) (i), (ii) एवं (iv)
(C) (ii), (iii) एवं (iv)
(D) (i), (iii) एवं (iv)

3. ‘तंत्रलोक से यथार्थलोक तक’ कृति की विधा है —
(A) यात्रा-साहित्य
(B) नाटक
(C) उपन्यास
(D) कहानी

4. ‘अतीत के चलचित्र’ किसकी रचना है?
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’
(C) महादेवी वर्मा
(D) सुमित्रानंदन पंत

5. ‘मेरी आत्मकहानी’ किसकी आत्मकथा है?
(A) पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’
(B) डॉ० श्यामसुन्दर दास
(C) देवदत्त उपाध्याय
(D) हरिवंश राय ‘बच्चन’

6. कवि एवं उनकी रचनाओं का सही मिलान कीजिए —

(i) केशव
(ii) देव
(iii) भूषण
(iv) मतिराम

शिवा बावनी

भाव विलास

रामचंद्रिका

रसराज

(सही विकल्प चुनिए)

7. निम्नलिखित में कौन-सा कवि रीतिकाल के अंतर्गत ‘वीर रस’ का कवि नहीं है?
(A) चिंतामणि
(B) भूषण
(C) लाल कवि
(D) सूदन

8. ‘साकी की शापगाथा’ किसकी रचना है?
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
(D) महादेवी वर्मा

(9) ‘गीत फरोश’ काव्य-संग्रह किसका है?
(A) गिरिजाकुमार माथुर
(B) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(C) भवानीप्रसाद मिश्र
(D) रामविलास शर्मा

(10) ‘दूसरा सप्तक’ का प्रकाशन वर्ष है —
(A) 1943 ई०
(B) 1951 ई०
(C) 1959 ई०
(D) 1979 ई०

(11) ‘हास’ किस रस का स्थायी भाव है?
(A) हास्य
(B) करुण
(C) शान्त
(D) श्रृंगार

(12)
“सुधा चपला-सा दुग्ध-फेन में,
उड़ता है चंचल मन-हंस.”
उपयुक्त पंक्तियों के रेखांकित अंश में कौन-सा अलंकार है?
(A) उपमा
(B) उत्प्रेक्षा
(C) यमक
(D) रूपक

(13) ‘दोहा’ किस प्रकार का मात्रिक छंद है?
(A) सम
(B) अर्धसम
(C) विषम
(D) इनमें से कोई नहीं

(14) ‘अभ्यागत’ में प्रयुक्त उपसर्ग है —
(A) अभ्य
(B) अभु
(C) अभ्य
(D) अभि

(15) ‘कृष्णाय’ में कौन-सा समास है?
(A) कर्मधारय समास
(B) द्वंद्व समास
(C) द्विगु समास
(D) तत्पुरुष समास

(16) ‘समुद्र’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है —
(A) जलधि
(B) पारावार
(C) जलद
(D) नीरनिधि

(17) ‘तद्’ (सर्वनाम) शब्द का तृतीया विभक्ति, बहुवचन रूप होगा —
(A) तया
(B) ताभिः
(C) तैः
(D) तयोः

(18) “आपकी यात्रा मंगलमय हो.”
अर्थ के आधार पर यह किस प्रकार का वाक्य है?
(A) संकेतार्थक वाक्य
(B) विस्मयादिबोधक वाक्य
(C) आज्ञार्थक वाक्य
(D) इच्छार्थक वाक्य

(19) “वह शांत नहीं रहता है.”
इसका भाववाच्य में परिवर्तन होगा —
(A) वह शांत रह लेगा.
(B) उससे शांत नहीं रहा जाता है.
(C) उसके द्वारा शांत रह लिया जाएगा.
(D) वह शांत रह सकता है.

(20) “हम अपने देश पर मर मिटेंगे.”
वाक्य में रेखांकित पद का परिचय है —
(A) संज्ञा
(B) क्रिया
(C) सर्वनाम
(D) क्रिया-विशेषण

खंड – ‘ब’

निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन-परिचय देते हुए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्लेख कीजिए (अधिकतम शब्द सीमा 80) —
(i) तुलसीदास
(ii) बिहारीलाल
(iii) महादेवी वर्मा
(iv) अशोक वाजपेयी

संस्कृत खंड

अपनी पाठ्यपुस्तक के संस्कृत खंड की पाठ्यवस्तु से कंठस्थ कोई एक श्लोक लिखिए (जो इस प्रश्नपत्र में न आया हो).

8. पत्र लेखन

नगर में बढ़ती भीड़-भाड़ के कारण परिवहन की समस्या का समाधान करने के लिए सड़कों को और अधिक चौड़ा किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए अपने जिले के जिलाधिकारी महोदय को पत्र लिखिए.

अथवा
अपने विद्यालय में खेल का सामान मंगवाने के लिए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए.

9. संस्कृत में उत्तर दीजिए (किसी दो के उत्तर)

(i) श्वेतकेतुः कस्य पुत्रः आसीत् ?
(ii) चन्द्रगुप्तः स्वपितुः नाम किम् आह्वयत् ?
(iii) ग्रामीणस्य प्रेक्षकालस्य किं उत्तरम् आसीत् ?
(iv) विद्या किम् वर्धते ?

10. निबंध लेखन (अधिकतम शब्द सीमा 200)

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए —

सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा

‘वृक्ष धरा का भूषण है’

बेरोजगारी : समस्या और समाधान

विज्ञान और हमारा जीवन

मेरा प्रिय साहित्यकार

खंड – ‘ब’ (वर्णनात्मक प्रश्न)
प्रश्न 1

निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए —

(क) गद्यांश (अहिंसा पर आधारित)
(i) उपयुक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए.
(ii) हमारी संस्कृति का मूलाधार किसे बताया गया है?
(iii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए.

अथवा

(ख) गद्यांश (मानव-मन व ज्ञान जिज्ञासा)
(i) उपयुक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए.
(ii) मानव-मन सदैव किसके लिए उत्सुक रहता है?
(iii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए.

प्रश्न 2 (पद्यांश)

दिए गए पद्यांश के आधार पर —

(i) उपयुक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए.
(ii) ‘आम-आचार’ से क्या तात्पर्य है? स्पष्ट कीजिए.
(iii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए.

प्रश्न 5 (खंडकाव्य आधारित)

अपने पाठ्य खंडकाव्य के आधार पर — (किसी एक खंड से एक प्रश्न)

(क) ‘मुक्तिदूत’

चतुर्थ सर्ग की कथावस्तु लिखिए.

नायक महात्मा गांधी की चारित्रिक विशेषताएँ लिखिए.

(ख) ‘ज्योति जवाहर’

नायक कौन है? चरित्र-चित्रण कीजिए.

तृतीय सर्ग की कथावस्तु लिखिए.

(ग) ‘मेवाड़-मुक्ति’

‘लक्ष्मी’ सर्ग की कथावस्तु लिखिए.

नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए.

(घ) ‘अमरूशा’

आयोजन सर्ग की कथावस्तु लिखिए.

नायक ‘वीरकृष्ण’ का चरित्र-चित्रण कीजिए.

(ङ) ‘जय सुभाष’

नायक कौन है? चरित्र-चित्रण कीजिए.

प्रथम सर्ग की कथावस्तु लिखिए.

(च) ‘मातृभूमि के लिए’

‘बलिदान’ सर्ग की कथावस्तु लिखिए.

नायक चन्द्रशेखर आजाद का चरित्र-चित्रण कीजिए.

(छ) ‘कर्ण’

नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए.

कथावस्तु संक्षेप में लिखिए.

(ज) ‘कर्मवीर भरत’

भरत का चरित्र-चित्रण कीजिए.

द्वितीय सर्ग (राज्याभिषेक) की कथा लिखिए.

(झ) ‘तुलसी’

महात्मा तुलसी का चरित्र-चित्रण कीजिए.

कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए.

प्रश्न 6

निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक का जीवन-परिचय देते हुए उनकी एक प्रमुख रचना लिखिए (80 शब्द)

जयशंकर प्रसाद

भगवतीचरण उपाध्याय

रामधारी सिंह ‘दिनकर’

जयप्रकाश भारती



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related