आनंद-मिलिंद की दिलकश धुन, प्यार में नोंक-झोंक की कहानी बंया करता है गाना, 90 के दशक में बना रोमांटिक लव एंथम

Date:

[ad_1]

 

नई दिल्ली. फिल्म प्लेटफार्म (1993) का ‘एक दिन झगड़ा एक दिन प्यार’ बॉलीवुड के उन क्लासिक गानों में से एक है, जो आज भी अपनी सादगी और धुन के लिए याद किया जाता है. इस गाने में बॉलीवुड के हीरो अजय देवगन और हीरोइन टिस्का चोपड़ा की केमिस्ट्री देखने को मिलती है. दिलचस्प बात यह है कि यह टिस्का चोपड़ा की डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस गाने को आनंद-मिलिंद की जोड़ी ने संगीत दिया है, जो उस दौर में सुपरहिट संगीत के पर्याय माने जाते थे. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं और इसे अपनी सुरीली आवाज से सजाया है कुमार सानू और साधना सरगम ने. यह गाना एक प्रेमी जोड़े के बीच की खट्टी-मीठी नोक-झोंक और रूठने-मनाने के सिलसिले को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related