[ad_1]
Last Updated:
Ways to Reverse White Hair: खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी के कारण आजकल युवाओं में बाल सफेद होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है. कुछ नेचुरल चीजों से सफेद बालों को दोबारा काला करने में मदद मिल सकती है. आंवला, करी पत्ता, मेथी और प्याज के रस जैसे प्राकृतिक तत्व बालों की समस्याओं से राहत दिला सकते हैं.
बालों पर आंवला के रस से मसाज करने से नेचुरल रंगत वापस आ सकती है.
How To Get Rid of White Hair: आजकल 18-20 साल की उम्र के लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं. कई लोगों के बाल 30 की उम्र तक पूरी तरह सफेद हो रहे हैं. कम उम्र में सफेद बालों से लोग मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं और इन्हें दोबारा काला करने के लिए हजारों रुपये के हेयर केयर प्रोडक्ट का यूज करते हैं. हालांकि तमाम प्रोडक्ट्स यूज करने के बाद भी कोई खास रिजल्ट नहीं मिलता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जब बालों के रोम छिद्रों में मेलानिन पिगमेंट का उत्पादन कम हो जाता है, तो बाल अपनी रंगत खोने लगते हैं. अगर आप भी सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं, तो ये 5 बेहद असरदार घरेलू उपाय आपके बालों को प्राकृतिक रूप से दोबारा काला और मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
कई मेडिकल रिसर्च और आयुर्वेद में प्याज के रस को बालों के लिए अत्यंत गुणकारी बताया गया है. प्याज में कई एंजाइम होते हैं, जो हाइड्रोजन पेरोक्साइड को कम करने में मदद करते हैं, जो बालों के सफेद होने का मुख्य कारण है. प्याज के रस में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं. नींबू स्कैल्प की सफाई करता है और प्याज का रस मेलानिन उत्पादन को उत्तेजित करता है. 30 मिनट बाद किसी जेंटल शैम्पू से बाल धो लें. इसकी गंध थोड़ी तेज हो सकती है, लेकिन इसके परिणाम काफी प्रभावशाली होते हैं. प्याज का रस सप्ताह में 1-2 बार बालों पर लगाने से भी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है.
करी पत्ता केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह बालों के स्वास्थ्य के लिए भी चमत्कारिक है. इसमें मौजूद विटामिन-बी और बीटा-कैरोटीन बालों के प्राकृतिक रंग को बहाल करने में मदद करते हैं. थोड़े से नारियल तेल में मुट्ठी भर करी पत्ते डालकर तब तक उबालें जब तक कि पत्तियां काली न हो जाएं. इस तैयार तेल से सप्ताह में दो बार सिर की मालिश करें. यह तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है और नए सफेद बालों को आने से रोकता है, जिससे बाल मजबूत और काले बनते हैं.
मेथी के बीज और कलौंजी दोनों ही बालों के झड़ने और सफेद होने की समस्या के लिए रामबाण माने जाते हैं. मेथी में निकोटिनिक एसिड और कलौंजी में आवश्यक फैटी एसिड होते हैं जो बालों के रोम को फिर से जीवंत करते हैं. मेथी दाना और कलौंजी को रात भर भिगोकर रखें और सुबह इनका बारीक पेस्ट बना लें. इस मास्क को हफ्ते में एक बार लगाएं. यह न केवल सफेद बालों को कवर करता है, बल्कि बालों के घनत्व को भी बढ़ाता है, जिससे बाल घने और काले नजर आते हैं.
अगर आप बालों को बिना किसी केमिकल के गहरा रंग देना चाहते हैं, तो चाय पत्ती का पानी एक बेहतरीन विकल्प है. चाय में मौजूद टैनिक एसिड बालों को प्राकृतिक रूप से डार्क करने की क्षमता रखता है. इसके लिए दो चम्मच चाय पत्ती को पानी में अच्छी तरह उबालें और फिर उसे ठंडा होने दें. बाल धोने के बाद इस पानी से अपने बालों को रिस करें. इसे 15-20 मिनट लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें. यह नुस्खा बालों को सिल्की बनाने के साथ रंग को गहरा करने में मदद करता है.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
