क्या रश्मिका मंदाना बनी कॉपी कैट? अनुष्का, दीपिका, सोनाक्षी की तरह रखे चपटे बाल, मेकअप का भी वही अंदाज, किसका लुक बेस्ट?

Date:

[ad_1]

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब शादीशुदा हैं. 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर शहर में रश्मिका ने साउथ फिल्मों के एक्टर विजय दोवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. 4 मार्च को हैदराबाद में उनकी ग्रैंड रिसेप्शन की पार्टी रखी गई थी, जिसमें लिमिटेड लोगों को ही निमंत्रण भेजा गया था. इस रिसेप्शन पार्टी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ हिंदी फिल्मों के भी कुछ एक्टर-एक्ट्रेस शामिल हुए थे. बात करें रश्मिका के लुक की तो रश्मिका ट्रेडिशनल लुक में दिखीं. उन्होंने लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत नई-नवेली दुल्हन सी नजर आ रही थीं. रश्मिका की इस साड़ी पर असली-सोने चांदी से काम किया हुआ था. इस साड़ी पर दो सिर वाला पक्षी भी बना हुआ था, जिसका नाम गंडभेरुंड है. पक्षी गंडभेरुंड का इतिहास लगभग 4 हजार वर्ष पुराना माना जाता है, जो ताकत, शक्ति का प्रतीक है.

क्या रश्मिका का ओवरऑल लुक दीपिका, अनुष्का की कॉपी?
वैसे तो रश्मिका मंदाना का लुक बहुत शानदार और सोबर था, लेकिन कुछ फैंस इसे अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण के वेडिंग रिसेप्शन लुक का कॉपी बता रहे हैं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 21 नंवबर 2018 में परिवार और करीबी दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखी थी. इस रिसेप्शन में दीपिका ने वाइट गोल्डन साड़ी पहनी था और हेयर स्टाइल में जूड़ा बनाया हुआ था. तब लोगों ने ये कहा था कि दीपिका ने अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन लुक को कॉपी किया था. अनुष्का ने अपने रिसेप्शन में लाल रंग पर गोल्डन जरी वर्क की साड़ी पहनी हुई थी. हेयरस्टाइल में जूड़े पर गजरा लगाया हुआ था. गले में चोकर नुमा हेवी जूलरी पहनी हुई थी. माथे पर छोटी लाल बिंदी, मांग में सिंदूर देखकर फैंस ने दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन लुक को कॉपी बताया था. बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर 2017 को दिल्ली में हुआ था.

रश्मिका मंदाना का हेयरस्टाइल?
अब रश्मिका के रिसेप्शन लुक को देखकर लोगों को दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा का लुक याद आ रहा है और कुछ लोग रश्मिका के ओवरऑल लुक को इन दोनों की नकल बता रहे हैं. खासकर, हेयरस्टाइल की बात करें तो रश्मिका ने भी सपाट, चपाटे बाल वाला लुक ही रखा है. बस फर्क इतना है कि रश्मिका ने जूड़े की जगह चोटी बनाई है और उसमें लाल रंग के फूल लगाए हुए हैं.

PC: Instagram

एक्ट्रेसेज क्यों रखती हैं चपटे बाल?
अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना हों या फिर कोई और एक्ट्रेस अधिकतर अपनी शादी या शादी के रिसेप्शन में चपटे से बाल और जूड़ा बांधे ही नजर आती हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने भी शादी में लाल रंग की गोल्डन जरी वाली साड़ी पर गले में चोकर और चपटे हेयर स्टाइल में सफेद गजरा लगा जूड़ा बनाया था. हालांकि, दीपिका हों, अनुष्का हों, सोनाक्षी हों या फिर रश्मिका सभी अपने ओवरऑल लुक में बेहद गॉर्जियस नजर आई थीं. शादी के बाद एक महिला के 16 श्रृंगार में सिंदूर का महत्व सबसे अधिक होता है, ऐसे में मांग में सिंदूर लगाना सुहागन की निशानी है. ऐसे में आम महिलाएं हो या कोई सेलिब्रिटी एक्ट्रेस, सभी सिंदूर लगाना पसंद करती हैं, खासकर शादी के हर ईवेंट में. जहां तक शादी में जूड़ा बनाने की बात है तो ये बेहद ही कंफर्टेबल हेयरस्टाइल है. खुले बाल ऊपर से साड़ी दोनों को संभालना कई बार काफी मुश्किल टास्क होता है.

PC: Instagram

किसका लुक सबसे बेहतर
रश्मिका की साड़ी की बात करें तो वे दीपिका और अनुष्का शर्मा से थोड़ी प्लेन लग रही थी. हेयरस्टाइल में चोटी कोई नया ट्रेंड नहीं, इसमें वे कुछ और हेयरस्टाइल ट्राई करतीं तो और भी अधिक सुंदर लगती. जब अनुष्का और दीपिका ने अपने रिसेप्शन पर चपटे बाल वाला टाइट जूड़ा बनाया था, तो उसे भी लोगों ने खास पसंद नहीं किया था. हालांकि, दीपिका की गोल्डन कांजीवरम साड़ी, वाइट बोट नेक ब्लाउज, गले में चोकर, हेयरस्टाइल में बन ओवरऑल लुक को बैलेंस कर रहा था.

सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने रिसेप्शन में लाल रंग की बनारसी सिल्क की साड़ी पहनी थी और जूड़ा बनाया था. आप चाहें तो कमेंट में बता सकते हैं कि आपको इन सभी एक्ट्रेस में से किसका रिसेप्शन लुक सबसे बेस्ट और सुंदर लगा था?

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related