छोटी गलती पड़ सकती है भारी, गलत आहार से कमजोर हो रहे पशु

Date:

[ad_1]

Last Updated:

पशुपालकों की छोटी-सी लापरवाही पशुओं की सेहत पर भारी पड़ सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार मवेशियों को बासी भोजन, पुवाल और बासी पानी देने से उनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है, दूध उत्पादन घटता है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए पशुओं को हमेशा ताजा और पौष्टिक आहार तथा स्वच्छ पानी देना जरूरी है.

अमेठी. अक्सर देखा जाता है कि किसान अपने पशुओं की सेहत का ख्याल तो रखते हैं, लेकिन खर्च बचाने के चक्कर में या जानकारी के अभाव में उन्हें कुछ भी खाने को दे देते हैं. पशुपालकों की यह लापरवाही स्वस्थ से स्वस्थ पशु को बीमार बना देती है और यह लापरवाही पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकती है. वरिष्ठ पशु चिकित्सक ने पशुपालकों से अपील की है कि वह खान-पान में छोटी सी चूक का विशेष ध्यान दें. नहीं तो उनकी लापरवाही पशुओं की दूध देने की क्षमता और उनके स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है.

स्वस्थ पशुओं को नहीं देना चाहिए यह आहार करना चाहिए परहेज
जैसे बासी भोजन लीवर और आंतों का दुश्मन है, ​पशुपालकों को मुख्य रूप से अपने पशुओं को बासी खाना देने से बचना चाहिए. बासी भोजन न केवल पशु की पाचन शक्ति को बिगाड़ता है, बल्कि धीरे-धीरे उनके लीवर और आंतों को कमजोर कर देता है. लंबे समय तक ऐसा आहार देने से पशु स्थाई रूप से बीमार हो सकते हैं विशेषज्ञ ने यह  सलाह दी है कि पशुओं को हमेशा ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसें.

 पुवाल का सेवन करता है प्रभावित, दूध उत्पादन में आ जाएगी गिरावट
​अक्सर चारे की कमी या बचत के लिए पशुपालक अपने मवेशियों को भूसे की जगह पुवाल खिला देते हैं. यह एक गलत आहार है पुवाल खिलाने से ​पशुओं की शारीरिक क्षमता कम हो जाती है. ​उनके दूध देने की क्षमता में भारी गिरावट आती है और धीरे-धीरे​ पशु सुस्त रहने लगते हैं इसलिए, आहार में पुवाल के बजाय पौष्टिक भूसे और हरे चारे को प्राथमिकता देनी चाहिए.

बासी पानी से बढ़ता है संक्रमण का खतरा
पशु चिकित्सक के मुताबिक भोजन की तरह ही पानी की शुद्धता भी अनिवार्य है, पशुओं को कभी भी एक दिन पुराना या बासी पानी नहीं पिलाना चाहिए. बासी पानी पीने से पशुओं में तेज बुखार ​सर्दी-जुकाम ​सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या बढ़ जाती है और पशु बीमार होकर मृत भी हो सकते हैं.

​विशेषज्ञ की राय इन बातों का ध्यान रख पशुओं को रख सकते हैं स्वस्थ

वरिष्ठ पशु चिकित्स डॉ बृजेश कुमार उपाध्याय ने  लोकल 18 से बातचीत में बताया कि पशुओं को हमेशा ताजा पानी ताज आहार और स्वास्थ्यवर्धक चीज ही देना चाहिए यदि पशुपालक इन छोटी जरूरी बातों का ध्यान रखें, तो वे अपने पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं और बेहतर दुग्ध उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related