‘अपने चेहरे पर चुनाव लड़कर वोट बटोर लिए, अब पद छोड़ दिए’, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले सचिन पायलट

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरrajasthan

‘अपने चेहरे पर चुनाव लड़कर वोट बटोर लिए, अब छोड़ दिए’, नीतीश पर बोले पायलट

Last Updated:

Sachin Pilot on Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य सभा पद के लिए नॉमिनेशन करने पर कांग्रेस की तरफ से बड़े नेता के तौर पर सचिन पायलट ने पहला बयान दिया है. सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने अपने चेहरे पर बिहार चुनाव में वोट ले लिए और अब पद छोड़कर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर छह महीने पहले ये बता दिया जाता तो रिजल्ट कुछ और होता.

Zoom

जयपुर: बिहार में हुए बड़े राजनीतिक बदलाव पर कांग्रेस की तरफ से बतौर बड़े नेता सचिन पायलट ने पहला बयान दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने के फैसले पर सचिन पायलट ने कहा कि पूरा फैसला बिहार को धोखे में रखकर लिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर छह महीने पहले बता दी जाती तो शायद बिहार का रिजल्ट कुछ और होता.

सचिन पायलट ने कहा- ‘ये तो मुझे समझ में नहीं आ रहा है, आपने अपने चेहरे पर चुनाव लड़ा. वोट बटोर लिए, जनता ने आपको चुनकर भेजा. अब आप विड्राल कर रहे हैं. किसके दबाव में ऐसा कर रहे हैं. इच्छा से कर रहे हैं या किसी के दबाव में कर रहे हैं. इसका कुछ भी पता नहीं. वैसे भी नीतीश कुमार ने पहले भी कई बार अपना मन बदला है. कभी इस पाले में, कभी उस पाले में, अब सुनने में आ रहा है कि वह दिल्ली आ रहे हैं.’

कांग्रेस नेता ने कहा- ‘बिहार में क्या होगा, क्या बीजेपी उनपर दोबारा दबाव बनाकर सत्ता हासिल करेगी. जो कुछ भी हो रहा है वह जनता को धोखे में रखकर किया गया है. अगर आप छह महीने पहले बोल देते कि मुझे राज्य सभा में जाना है, तो हो सकता है कि रिजल्ट कुछ और आते.’

बिहार में बुधवार को मीडिया में अचानक खबर आई कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्य सभा जाएंगे. हालांकि इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया. गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज से बताया गया कि नीतीश कुमार उच्च सदन में जाना चाहते हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related