भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल को लेकर झांसी में हवन, टीम इंडिया की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने की प्रार्थना

Date:

[ad_1]

Last Updated:

India vs England Match Opinion: हवन में शामिल शांति ने बताया कि भारत की जीत के लिए भगवान से खास प्रार्थना की गई है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया अब तक पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उम्मीद है कि सेमीफाइनल में भी खिलाड़ी उसी जोश के साथ खेलेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान की कृपा से भारत जरूर जीतेगा और इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ेगा.

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. शहर के पचकुइयां इलाके के काली मंदिर में भक्तों ने टीम इंडिया की जीत के लिए हवन और पूजा की. मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और भगवान से प्रार्थना की कि भारत इस अहम मैच में जीत हासिल करे. वहां उपस्थित लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘टीम इंडिया की जीत’ के नारे लगाए. सभी ने कामना की कि देश के खिलाड़ी अच्छा खेलें और भारत का नाम रोशन करें.

मंदिर में यह हवन पंडित पंकज रावत ने पूरे रीति-रिवाज से संपन्न कराया. हवन के दौरान भक्तों ने आहुति दी और भगवान से भारत की जीत की कामना की. पंडित पंकज रावत ने कहा कि हम सब भारत मां के बेटे हैं और चाहते हैं कि हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़े. उन्होंने प्रार्थना की कि क्रिकेट के इस बड़े मुकाबले में भी टीम इंडिया जीत हासिल करे, जिससे देश को खुशी मिले.

हवन में शामिल शांति ने बताया कि भारत की जीत के लिए भगवान से खास प्रार्थना की गई है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया अब तक पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उम्मीद है कि सेमीफाइनल में भी खिलाड़ी उसी जोश के साथ खेलेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान की कृपा से भारत जरूर जीतेगा और इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ेगा.

राकेश कुमार शिवहरे ने भी बताया कि भारत और इंग्लैंड के इस बड़े मैच को लेकर लोगों में काफी जोश है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है, इसलिए सभी चाहते हैं कि भारत सेमीफाइनल भी जीत जाए. देशभर में क्रिकेट का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कहीं लोग टीवी पर मैच देखने की तैयारी कर रहे है तो कहीं मंदिरों में पूजा और हवन हो रहे है. झांसी में भी लोगों ने यही दुआ की कि भारत जीते और देश को जीत की खुशी मिले. सभी बेसब्री से मैच का इंतजार कर रहे है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related