20 दिन में कमाए 21 लाख! किया बस एक छोटा सा काम, इस देश में है बड़ी डिमांड

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरajab-gajab

20 दिन में कमाए 21 लाख! किया बस एक छोटा सा काम, इस देश में है बड़ी डिमांड

Last Updated:

चीन के एक शख्स ने अपनी कमाई की ऐसी स्टोरी शेयर की ही, जिसने सबको हैरान कर दिया. शख्स ने बताया कि चाइनीज न्यूईयर के दौरान उसने लोगों की पालतू बिल्लियों को खाना खिलाकर मात्र बीस दिन में इक्कीस लाख रुपए कमा लिए. क्या है कमाई का ये तरीका?

Zoom

छुट्टी पर घर जाने वाले लोगों की पालतू बिल्लियों का मसीहा बना शख्स (इमेज- फाइल फोटो)

चीन में एक युवक की कमाई की कहानी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. शंघाई का रहने वाला हुआन कोंग नाम का यह शख्स पिछले 9 साल से पेट केयर बिजनेस में है. इस बार चाइनीज न्यू ईयर यानी स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान उसने घर से दूर जाने वाले लोगों की पालतू बिल्लियों की देखभाल करके रिकॉर्ड कमाई की.

मात्र 20 दिनों से ज्यादा समय में उसने 1,60,000 युआन (अमेरिकी डॉलर में करीब 23,000 और भारतीय रुपये में लगभग 20-21 लाख) कमाए. यह रकम सुनकर हर कोई हैरान है कि बस बिल्लियों को खाना खिलाने से इतना पैसा कैसे?

बढ़ी डिमांड
दरअसल, चाइनीज न्यू ईयर के समय लाखों लोग अपने शहर छोड़कर गांव या परिवार के पास जाते हैं. शहरी इलाकों में पालतू जानवरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, खासकर बिल्लियों की. लोग उन्हें साथ नहीं ले जा पाते क्योंकि ट्रेन या प्लेन में दिक्कत होती है. ऐसे में पेट सिटिंग सर्विस की डिमांड बहुत ज्यादा हो जाती है. हुआन ने अपनी टीम के साथ इस मौके का फायदा उठाया. उसकी टीम ने फेस्टिवल से पहले और बाद में कुल 20 दिनों से ज्यादा में करीब 2,000 घरों में विजिट किया. हुआन ने खुद लगभग 1,000 बिल्लियों की देखभाल की. एक दिन में वह कभी-कभी 55 बिल्लियों तक को फीड करता था. उसका दिन बहुत सख्त था. सुबह 3 बजे घर से निकलना और रात 10 या 11 बजे तक काम करना. औसतन सिर्फ 3-4 घंटे की नींद मिलती थी. हर विजिट में 10-15 मिनट लगते थे. इस दौरान बिल्ली को खाना खिलाना, पानी देना, लिटर ट्रे साफ करना, दवा देना अगर जरूरी हो, नाखून काटना और कभी-कभी घर की सिक्योरिटी चेक करना भी शामिल था.

भेजता था अपडेट
अगर मालिक चाहते तो वीडियो अपडेट भी भेजते थे ताकि वे दूर रहकर भी टेंशन फ्री रहें. हुआन ने बताया कि इस साल उसकी टीम ने 320 घरों से ऑर्डर लिए, जो पिछले साल से 18 फीसदी ज्यादा थे. फीस नहीं बढ़ाई गई, फिर भी कमाई इतनी ज्यादा हुई क्योंकि ऑर्डर की संख्या बढ़ गई. कई कस्टमर साल-दर-साल उसी से सर्विस लेते हैं क्योंकि भरोसा बन गया है. चीन में पेट इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है. 2023 में ही यह 300 अरब युआन से ज्यादा की हो चुकी थी. शहरों में लोग पालतू जानवरों को परिवार का हिस्सा मानते हैं और उनकी देखभाल पर खर्च करने से नहीं चूकते. बोर्डिंग फैसिलिटी महंगी और पहले से बुक हो जाती हैं, इसलिए घर पर ही देखभाल की सर्विस ज्यादा पॉपुलर है. हुआन जैसी सर्विस से पेट ओनर्स को फायदा होता है क्योंकि बिल्लियां अपने घर में रहती हैं, स्ट्रेस कम होता है. लेकिन यह काम आसान नहीं है. थकान, ट्रैवल और रिस्क भी है. चीन में ऐसी सर्विस अभी अनरेगुलेटेड है, कोई ऑफिशियल स्टैंडर्ड नहीं है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related