SSC Exam Tips: एसएससी की ऐसे करें तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता, सरकारी नौकरी का सपना हो जाएगा पूरा

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरकरियर

SSC की ऐसे करें तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता, सरकारी नौकरी का सपना हो जाएगा पूरा

Last Updated:

SSC Exam Tips: मेरठ के एसएससी परीक्षा विशेषज्ञ अमित नागर ने युवाओं को सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि एसएससी की विभिन्न परीक्षाओं जैसे CGL, CHSL, MTS और GD के लिए पहले सही परीक्षा का चयन करना जरूरी है. गणित, इंग्लिश, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और हिंदी पर मजबूत पकड़ बनाएं. पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें और नियमित मॉक टेस्ट दें. समय प्रबंधन और करंट अफेयर्स पर ध्यान देने से परीक्षा में सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है.

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जनपदों से ताल्लुक रखने वाले जो भी युवा सरकारी नौकरी में भर्ती होने का सपना संजोए हुए है. इसके लिए वह एसएससी परीक्षा का चयन करना चाहते हैं. तो ऐसे सभी युवा शॉर्टकट की जगह विशेष रूप से प्रैक्टिस करते हुए प्रतिदिन अभ्यास करेंगे, तो निश्चित तौर पर उनका यह सपना पूरा होगा. यह बात लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए युवाओं को एसएससी से संबंधित पेपर की तैयारी कराने वाले एक्सपर्ट अमित नागर द्वारा कही गई.

इन बातों को रखें विशेष ध्यान

लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए एक्सपर्ट अमित नागर ने कहा कि जो भी युवा एसएससी की तैयारी अर्थात स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के माध्यम से सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं. वह एसएससी में किस प्रकार की तैयारी करना चाहते हैं. उसके बारे में सबसे पहले अध्ययन करें. क्योंकि एसएससी में कई तरह की परीक्षाएं आयोजित होती हैं. इसमें एसएससी सीजीएल कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल,  एसएससी सीएचएसएल कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल, एसएससी एमटीएस मल्टी टास्क स्टाफ, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सहित विभिन्न प्रकार के पेपर अलग-अलग आयोजित होते हैं. इसलिए युवा फॉर्म भरने से पहले अपने विषय का अच्छे से चयन करेंगे. उसके अनुरूप ही अगर वह सभी तैयारी करते हुए आगे बढ़ेंगे. तो निश्चित तौर पर उन्हें सफलता मिलेगी. वह अपने सपने को पूरा कर सकते हैं.

पुराने प्रैक्टिस पेपर का करें विशेष अध्ययन

उन्होंने बताया कि एसएससी की परीक्षा तैयारी के लिए गणित, इंग्लिश, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, हिंदी सभी महत्वपूर्ण विषय होते हैं. इसलिए इनकी युवा काफी अच्छे तरीके से तैयारी करें. उन्होंने कहा कि कभी भी शॉर्टकट के माध्यम से आप इसमें सफलता नहीं हासिल कर सकते हैं. इसीलिए सभी सब्जेक्ट के लिए आप घंटे को निर्धारित करते हुए अपनी तैयारी को रखें. उन्होंने बताया कि इसके लिए आप एक साल पहले ही अगर तैयारी को शुरू कर देंगे. तो आपको पहली बार में ही सफलता मिल जाएगी. क्योंकि जितना आप प्रैक्टिस करते चले जाएंगे. उतना ही आपके लिए मुख्य परीक्षा के दौरान आसानी होगी.

खुद से लगाए प्रैक्टिस टेस्ट 

उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा युवा खुद से अपने प्रैक्टिस टेस्ट लगाएं. उसके बाद आपने जिन क्वेश्चनों का समाधान किया है, उसमें आपको कितना समय लगा है कितने सटीक आपने उत्तर लिखे हैं. उसका अगर सटीक तरीके से आंकलन करेंगे. इससे आपको पेपर के दौरान काफी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि खास तौर पर तर्कशक्ति से संबंधित क्वेश्चनों की अगर बात की जाए तो क्वेश्चनों के अंदर ही उसका अर्थ भी छुपा होता है. ऐसे में अगर आप अच्छे से पहले से तैयारी किए होंगे. तो सबसे पहले आप रीजनिंग के क्वेश्चन का अच्छे से समाधान कर पाएंगे. जो आपकी सफलता की सीढ़ी में काफी अहम माने जाते हैं. इसी के साथ ही आप वर्तमान समय की घटनाओं का विशेष रूप से अध्ययन करें. क्योंकि कई बार ऐसे क्वेश्चन को भी पूछ लिए जाते है. जिनको आप काफी आसान समझते हैं, लेकिन तिथि के हेर फेर में उलझ जाते हैंबताते चले कि अगर आप सभी बिंदुओं का विशेष तौर पर ध्यान रखेंगे. तो निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी. आप एक बेहतर भविष्य की तरफ कदम रख सकते हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related