[ad_1]
Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद इस फिल्म ने अब डिजिटल दुनिया में भी अपनी धाक जमा दी है. 30 जनवरी को रिलीज हुई इस एक्शन-ड्रामा ने महज 31 दिनों के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सफलता के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. 2.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर यह नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म न केवल भारत में बल्कि 10 से ज्यादा देशों के ग्लोबल चार्ट्स पर भी लगातार टॉप पर बनी हुई है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने नेटफ्लिक्स पर सफलता के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. 30 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 31 दिनों के भीतर 220 लाख (2.2 करोड़) व्यूज हासिल कर भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. रणवीर के दमदार अभिनय और फिल्म की जबरदस्त कहानी ने दर्शकों को ऐसा बांधा कि यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 बन गई है.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न केवल भारतीय ओटीटी बाजार में अपनी धाक जमाई है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का मान बढ़ाया है. आदित्य धर का सधा हुआ डायरेक्शन और फिल्म का भव्य स्केल दुनिया भर के दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा. ग्लोबल लेवल पर मिली इस शानदार प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया है कि ‘धुरंधर’ का कंटेंट वैश्विक दर्शकों की पसंद पर खरा उतरा है. (फोटो साभार: IMDb)
नेटफ्लिक्स की टॉप-10 लिस्ट में ‘धुरंधर’ पिछले पांच हफ्तों से लगातार अपनी जगह बनाए हुए है, जो इसकी लोकप्रियता का बड़ा सबूत है. वैश्विक स्तर पर ‘नॉन-इंग्लिश’ फिल्मों की कैटेगरी में भी इस फिल्म ने झंडे गाड़े हैं. 23 फरवरी से 1 मार्च के हफ्ते के दौरान यह फिल्म दुनियाभर में नौवें पायदान पर रही. यह उपलब्धि किसी भी हिंदी फिल्म के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
नेटफ्लिक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ की लोकप्रियता थमने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी इस फिल्म ने 13 लाख व्यूज बटोरकर अपनी धाक जमाई है. इतना ही नहीं, इस दौरान दर्शकों ने फिल्म को कुल 45 लाख घंटे तक देखा, जो इसकी जबरदस्त रिटेंशन वैल्यू को दर्शाता है. यह आंकड़े साफ करते हैं कि रिलीज के एक महीने बाद भी लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)
‘धुरंधर’ की सफलता की गूंज केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने सात समंदर पार भी झंडे गाड़े हैं. इस हफ्ते फिल्म बांग्लादेश, बहरीन, श्रीलंका, मालदीव और ओमान जैसे देशों में नेटफ्लिक्स चार्ट पर टॉप पर रही. इसके अलावा पाकिस्तान, कतर, यूएई, मॉरीशस और नाइजीरिया में भी इसे जमकर देखा गया. यह फिल्म अब ग्लोबल लेवल पर एक बड़ा इंडियन ब्रांड बनकर उभरी है. (फोटो साभार: IMDb)
ओटीटी पर तहलका मचाने से पहले ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में भी इतिहास रचा था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए. यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, जबकि वैश्विक स्तर पर भी इसने दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म होने का गौरव हासिल किया है. थिएटर से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक, धुरंधर का हर तरफ डंका बज रहा है. (फोटो साभार: IMDb)
दुनियाभर के सिनेमाघरों में 77 दिनों के शानदार सफर के दौरान ‘धुरंधर’ ने कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कुल 1305 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसमें से 1005 करोड़ रुपये की कमाई अकेले भारतीय बाजार से हुई है, जबकि विदेशों से फिल्म ने 299.5 करोड़ रुपये बटोरे. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. (फोटो साभार: IMDb)
अब फैंस ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. यह मूवी 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बन गई है. ऐसा माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ पहले पार्ट से भी ज्यादा कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच देगी. (फोटो साभार: IMDb)
[ad_2]
Source link
