झांसी में दाऊ के समोसे का जादू, स्वाद ऐसा कि दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं लोग; घर बैठे भी करें ऑर्डर

Date:

[ad_1]

X

झांसी में दाऊ के समोसे का जादू, स्वाद ऐसा कि दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं लोग

 

arw img

Jhansi Famous Samosa: झांसी में दाऊ के समोसे काफी मशहूर है. इनका स्वाद ऐसा है कि लोग दूर-दूर से इन्हें खाने के लिए पहुंचते है. सुबह से लेकर देर शाम तक दाऊ की दुकान के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रहती है. दाऊ अपने हाथों से आटा गूंधकर छोटी लोइयां बनाते है और उनमें मसालेदार ताजा आलू भरकर समोसे तैयार करते है. कढ़ाई में तलते ही जब समोसे सुनहरे और कुरकुरे होकर बाहर आते है तो उनकी खुशबू दूर तक फैल जाती है. दाऊ के समोसे बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते है. साथ में मिलने वाली मीठी-खट्टी चटनी स्वाद को और बढ़ा देती है. किफायती दाम और साफ-सफाई की वजह से बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी यहां आते है. वर्षों से एक जैसा स्वाद ही दाऊ के समोसों को शहर की पहचान बनाता है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related