गीतकार ने लिखा ऐसा सुपरहिट गाना, सुनाई दिया तीन एक्शन फिल्मों में, तीनों निकलीं ब्लॉकबस्टर, तोड़े अपने रिकॉर्ड – Esha Deol dhoom machale superhit song written by sameer anjaan for Pathbreaking Action Movie used in three films all turn blockbuster broken records

Date:


Last Updated:

Bollywood Superhit Song : बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे भी लिखे गए जो कई फिल्मों में नजर आए. गीतकार ने एक्शन फिल्म में ऐसा ही एक सुपरहिट गाना लिखा जो तीन फिल्मों में सुनाई दिया. तीनों फिल्मों में बार-बार एक्शन सीन आने पर स्क्रीन के पीछे यह गाना बजा. जब-जब यह गाना बैकग्राउंड में सुनाई दिया, सिनेमाघरों में दर्शक झूम उठे. तीन फिल्म में एक मूवी तो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही. गीतकार से यह गाना खास शर्त पर लिखा था. ये तीनों फिल्में कौन सी थीं, वो सुपरहिट गाना कौन था, आइये जानते हैं………

Zoom

एक्शन फिल्म धूम 2004 में रिलीज हुई थी, इसके टाइटल सॉन्ग ने धूम मचा दी थी…

नई दिल्ली. फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने गीतकार को सिटिंग के लिए बुलाया. संगीतकार ने ट्यून बनाई. गीतकार को चैलेंज दिया कि एक्शन फिल्म के लिए ऐसा गाना इसी ट्यून पर लिख दीजिए, जिसे सुनकर युवा दिल रोमांचित हो उठे. गीतकार ने ट्यून सुनी. टेप रिकॉर्डर में ट्यून रिकॉर्ड की और घर लौट आया. उसी ट्यून पर ऐसा गीत लिखा जो इसी सीरीज की दो और फिल्मों में सुनाई दिया. हम ‘धूम’ फिल्म के पॉप्युलर गाने ‘धूम मचा ले, धूम मचा ले धूम’ की बात कर रहे हैं.  गीतकार समीर अनजान ने दिलचस्प किस्सा अपने एक इंटरव्यू में शेयर किया था.

एक्शन फिल्म धूम 27 अगस्त 2004 को रिलीज हुई थी जिसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था. फिल्म की कहानी विजय कृष्णा आचार्य ने लिखी थी. डायरेक्शन संजय गढ़वी ने किया था. फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जॉन अब्राहम, ईशा देओल, रिमी सेन लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में जॉन अब्राहम सुपरचोर की भूमिका में थे. धूम सीरीज की अब तक तीन फिल्में आ चुकी हैं. हर फिल्म में अभिषेक बच्चन-उदय चोपड़ा की जोड़ी पर्दे पर नजर आई. इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसके सुपरचोर रहे. धूम 2 में ऋतिक रोशन सुपरचोर के रोल में जबकि धूम 3 में आमिर खान इसी रोल में नजर आए थे और पर्दे पर छा गए थे. धूम फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने कंपोज किया था. बैकग्राउंड स्कोर सलीम-सुलेमान ने तैयार किया था. धूम फिल्म के टाइटल ट्रैक ‘धूम धूम’ के कई वर्जन रिलीज किए गए थे. सुनिधि चौहान ने सबसे पहले इस गाने को आवाज दी थी.

धूम फिल्म का टाइटल सॉन्ग कैसे बना, इसका दिलचस्प किस्सा गीतकार समीर ने बताया था. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘इस फिल्म के गाने के लिए मुझे चैलेंज दिया गया था. कहा गया कि यह एक्शन फिल्म है, अगर मैं इसके लिए कोई पॉप्युलर सॉन्ग लिख दूं तो अच्छा रहेगा. दरअसल, यश चोपड़ा के साथ मैंने ‘आईना’ और ‘ये दिल्लगी’ फिल्म की थी. एक दिन आदित्य चोपड़ा का फोन आया. मैं उनके ऑफिस पहुंचा. मैंने देखा कि संगीतकार प्रीतम वहां पर बैठे हैं. प्रीतम ने कहा कि एक ट्यून मैंने बनाई है लेकिन आदि को पसंद नहीं आ रही है.’

गीतकार समीर ने आगे बताया, ‘प्रीतम उस ट्यून के डमी बोल गाता था. वो बोल थे : मैं तेरी हूं, मैं तेरी लैला.’ मैंने आदि से कहा कि इसमें क्या गड़बड़ है. वो बोले कि उसमें लैला-लैला जैसा शब्द अच्छा नहीं लग रहा. मैंने कहा कि कुछ फ्रेश लिखकर लाता हूं, उसे सुनिएगा. मैंने सोचा कि अगर इसमें फिल्म का टाइटल जोड़ दूं तो अच्छा रहेगा. फिर मेरे कान में गाना बजा ‘धूम मचा ले, धूम मचा ले धूम’. मैंने जब गाना आदित्य चोपड़ा को सुनाया तो वो उछल पड़ा. बोला कि आपने तो जादू कर दिया.’

धूम फिल्म का बजट करीब 11 करोड़ रुपये था. मूवी ने 50 करोड़ की कमाई की थी. धूम 2 नवंबर 2006 में रिलीज हुई थी. धूम 2 फिल्म 42 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी और इस मूवी ने 151 करोड़ की कमाई की थी. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. धूम 2 के पूरे 7 साल बाद धूम 3 रिलीज हुई थी. आमिर खान सुपरचोर की भूमिका में थे. धूम 3 ने रिलीज होने के 10 दिन के भीतर ही 400 करोड़ के आंकड़े को टच कर लिया था. 2013 में 500 करोड़ कमाने वाली यह पहली फिल्म थी. धूम 3 ने वर्ल्डवाइड 590 करोड़ का कलेक्शन किया था.

About the Author

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इफ्तार में पकौड़ों का धमाका! प्याज से पनीर तक कुरकुरे जायकों की बहार, रमजान की शाम बनेगी सुपर स्वाददार – Rajasthan News

होमफोटोलाइफ़फूडरमजान स्पेशल: इफ्तार के दस्तरख्वान की रौनक बढ़ाएंगे...