[ad_1]
Last Updated:
गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए हल्दी का लेप बेहद फायदेमंद माना जाता है. ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार हल्दी को बेसन, दही, शहद या मलाई के साथ मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे, झुर्रियां और मुंहासों की समस्या कम होती है और त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है. नियमित इस्तेमाल से त्वचा को ठंडक भी मिलती है.
सुल्तानपुर. गर्मी के मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में लोग अपने चेहरे के निखार को बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं. उन्हीं प्रयासों में कई लोग कई तरह के क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज के समय में केमिकल युक्त क्रीम लगाने से कुछ दिन तो चेहरे में निखार रहती है, लेकिन उसके बाद चेहरा पूरी तरीके से खराब होने लगता है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे देसी और घरेलू नुस्खे के बारे में जिसका यदि आप इस्तेमाल करने का सही तरीका जान गए तो निश्चित रूप से गर्मी के इस मौसम में आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी और आपके चेहरे की त्वचा में बेहतर तरीके से ग्लो आ जाएगा. तो आईए जानते हैं इस पर ब्यूटी एक्सपर्ट से कि इस हल्दी के लेप को किस तरह से लगाया जा सकता है.
हल्दी लेप लगाने का यह है फायदा
ब्यूटीशियन सविता मिश्रा लोकल 18 से बताती है कि गर्मी के मौसम में हल्दी का लेप त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसको चेहरे पर लगाने से चेहरे पर एंटी एजिंग की समस्या दूर हो जाती है और यदि से नियमित रूप से लगाया जाए तो चेहरे पर दाग धब्बे और झुरी की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है. यदि इसे बेसन के साथ मिक्स करके लगाया जाए तो इससे चेहरे की मृत कोशिकाओं को भी हटाया जा सकता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिसके कारण मुंहासों की रेडनेस और जलन शांत होती है.
इस तरह बनाएं लेप
सविता मिश्रा आगे बताते हैं कि यदि आपको हल्दी का लेप तैयार करना है तो इसके लिए पहले यह ध्यान रखना होगा कि जिस व्यक्ति के चेहरे पर यह हल्दी का लेप लगाया जा रहा है. उसकी त्वचा किस तरह की है यानी यदि तैलीय त्वचा वाला चेहरा है तो आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच बेसन और एक चम्मच दही का अच्छे तरीके से मिश्रण करके चेहरे पर लगाएं. यदि चेहरा की त्वचा रूखापन वाली है तो एक चम्मच मलाई या फिर शहद के साथ आधा चम्मच हल्दी का पेस्ट तैयार करें.
लगाने का यह है तरीका
यदि आप इसे चेहरे पर लगा रहे हैं तो इसका लगाने का सबसे बेहतर तरीका यह है की सबसे पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से अच्छे से धो लें और उसके बाद चेहरे को सुखा लें. उसके बाद सामान्य रूप से चेहरे और गार्डन के आसपास इस हल्दी के लिए को लगे और 10 से 15 मिनट सूखने के बाद इसे साफ पानी से धुल लें. आप देखेंगे कि थोड़ी देर बाद चेहरे की त्वचा पर एक अलग तरह का निखार आया रहेगा.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
