[ad_1]
Last Updated:
Papamochani Ekadashi 2026 Date: चैत्र कृष्ण एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी का व्रत होता है. इस बार पापमोचनी एकादशी पर विष्णु पूजा के समय 2 शुभ योग हैं. इस व्रत को करने से पाप मिटते हैं. आइए जानते हैं कि पापमोचनी एकादशी व्रत की तारीख, मुहूर्त और पारण समय क्या है?
पापमोचनी एकादशी 2026 तारीख और मुहूर्त.
Papamochani Ekadashi 2026 Date: पापमोचनी एकादशी का व्रत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करते हैं. इस व्रत के नाम से ही आपको पता चलता है कि वो एकादशी, जो पाप का मोचन करती हो यानि पाप से मुक्ति प्रदान करती है. इस व्रत को करने से व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है और मोक्ष प्राप्त करता है. इस बार पापमोचनी एकादशी के दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि पापमोचनी एकादशी का व्रत कब है? पापमोचनी एकादशी का मुहूर्त और पारण समय क्या है?
पापमोचनी एकादशी 2026 तारीख
वैदिक पंचांग के अनुसार, पापमोचनी एकादशी के लिए आवश्यक चैत्र कृष्ण एकादशी तिथि 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 10 मिनट से प्रारंभ होगी और यह तिथि 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च दिन रविवार को है.
3 शुभ योग में पापमोचनी एकादशी
इस साल पापमोचनी एकादशी के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं. उस दिन परिघ योग, शिव योग और द्विपुष्कर योग बन रहे हैं. व्रत के दिन श्रवण नक्षत्र प्रात:काल से लेकर 16 मार्च को 05:56 ए एम तक है, उसके बाद से धनिष्ठा नक्षत्र है.
- परिघ योग: प्रात:काल से लेकर सुबह 10:25 ए एम तक
- शिव योग: सुबह 10:25 बजे से लेकर रात तक
- द्विपुष्कर योग: 16 मार्च, 05:56 ए एम से 06:30 ए एम तक
पापमोचनी एकादशी मुहूर्त
जो लोग पापमोचनी एकादशी का व्रत रखेंगे, वे भगवान विष्णु की पूजा सुबह में 08:01 ए एम से लेकर दोपहर 12:30 पी एम के बीच कर सकते हैं. इसमें लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 09:31 ए एम से 11:00 ए एम तक है, वहीं अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दिन में 11:00 ए एम से दोपहर 12:30 पी एम तक है.
एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:55 ए एम से 05:43 ए एम तक रहेगा, वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:06 पी एम से 12:54 पी एम तक है. ब्रह्म मुहूर्त स्नान के लिए उत्तम माना जाता है, वहीं अभिजीत मुहूर्त दिन का शुभ समय है.
पापमोचनी एकादशी व्रत पारण का समय
पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण 16 मार्च सोमवार को होगा. उस दिन आप व्रत का पारण सुबह में 06:30 ए एम से 08:54 ए एम के बीच कर सकते हैं. पारण वाले दिन द्वादशी का समापन सुबह 09:40 ए एम पर होगा.
About the Author
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
