‘प्यार से आओगे तो प्यार देंगे’ त्रिशाकर मधु ने नए भोजपुरी गाने से मचाया तहलका, हीरो संग रोमांस से जीता दिल

Date:

[ad_1]

 

नई दिल्ली: भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में राकेश मिश्रा और त्रिशाकर मधु ने अपने नए गाने ‘अपने दम पे जीता हूं’ से तहलका मचा दिया है. यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है, जिसमें राकेश मिश्रा के दमदार अंदाज और त्रिशा के ग्लैमरस वेस्टर्न लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. गाने की सबसे खास बात इसमें इस्तेमाल किया गया पावरफुल डायलॉग है- ‘प्यार से आओगे तो प्यार देंगे’ और ‘बात इज्जत पर आई तो फाड़ देंगे’ जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है. रजनीश चौबे के लिखे बोल और छोटू रावत के संगीत ने इस गाने को एक स्टाइलिश और एनर्जेटिक वाइब दी है. ‘सवेरा म्यूजिक वर्ल्ड’ पर रिलीज हुए इस वीडियो में दोनों सितारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि लोग इसे अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और फैंस को यकीन है कि यह गाना जल्द ही ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related