जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर मेकर्स ने दिखाईं ‘पेड्डी’ की झलकियां, राम चरण ने शेयर किया BTS, फैंस ने बताया सुपरहिट

Date:

[ad_1]

Last Updated:

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने बीटीएस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में जाह्नवी कपूर की झलकियां नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के को-स्टार राम चरण ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए फिल्म के सेट से उनके बेबाक अंदाज का वीडियो शेयर किया है.

Zoom

‘पेड्डी’ के मेकर्स ने बीटीएस शेयर किया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस और कई सेलेब्रिटी उन्हें अलग-अलग अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म पेड्डी के प्रोड्यूसर्स टी-सीरीज ने फिल्म से एक्ट्रेस की झलक शेयर की है. प्रोडक्शन कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के बीटीएस शेयर किए हैं.

इन तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स में जाह्नवी का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में टी-सीरीज ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी खूबसूरती शब्दों से परे है और वह अपनी आंखों के भाव से ही बहुत कुछ बयां कर देती हैं. साथ ही उन्होंने जाह्नवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म की रिलीज की जानकारी भी साझा की.

राम चरण ने एक्ट्रेस को दी बधाई

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन तेज हो गए हैं.  कुछ ही समय में इस पोस्ट पर हजारों लाइक और कमेंट्स आ गए. कई फैंस ने जाह्नवी की तारीफ करते हुए उनकी आने वाली फिल्म को लेकर उत्साह भी जाहिर किया. राम चरण ने एक्ट्रेस को खास अंदाज में बधाई दी.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related