लखनऊ में हलवासिया ग्रुप की चार संपत्तियों की कुर्की के आदेश, वृंदावन में बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन लूट

Date:


यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

अयोध्या में एसआईआर पर सियासी संग्राम, 24 फरवरी को मिल्कीपुर में धरना
अयोध्या में एसआईआर मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है. 24 फरवरी को अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर तहसील में धरना-प्रदर्शन करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने Election Commission of India पर भाजपा का एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया और तंज कसा कि आयोग अपने कार्यालय पर भाजपा का झंडा लगा ले. सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आयोग से न मिलने का भी आरोप लगाया. पीडीए वर्ग के वोट काटने और मिल्कीपुर उपचुनाव में गड़बड़ी का दावा किया. बयान पर मोहन भागवत की टिप्पणी से इंकार किया.

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में डूबने से भाई-बहन की मौत
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव में दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया. 7 वर्षीय शिवांशी और 5 वर्षीय सुंदरम खेलते समय पड़ोसी के घर में पानी भरे खुले सेप्टिक टैंक में गिर गए. दोनों बच्चे कल शाम से लापता थे. तलाश के दौरान उनके शव सेप्टिक टैंक से बरामद हुए. मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

यादवजी की लव स्टोरी फिल्म पर बवाल, सपा ने जताया कड़ा विरोध
संभल में यादवजी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर विवाद गहरा गया है. समाजवादी पार्टी (सपा) ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए इसे सामाजिक सद्भाव के खिलाफ बताया है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने संभल में प्रदर्शन कर फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. सपा नेताओं ने निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई. इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की गई. पार्टी का कहना है कि फिल्म की सामग्री आपत्तिजनक है और इससे समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हो सकती हैं.

देवरिया: रामपुर कारखाना थाने के दरोगा आनंद कुमार फिर विवादों में
Deoria के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा आनंद कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. आरोप है कि IGRS जांच के दौरान उन्होंने डीघवा पौटवा गांव में एक युवक का कॉलर पकड़कर उसे खींचा और थप्पड़ मार दिया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया. एसपी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच सीओ सिटी को सौंपी थी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

भूमिया गजेंद्र सिंह नेगी की मुश्किलें बढ़ीं, ‘नेगी ग्रैंड’ होटल सील
गजेंद्र सिंह नेगी की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. महाराजगंज जेल में बंद नेगी के ‘नेगी ग्रैंड’ होटल को नगर निगम ने सील कर दिया है. निगम के अनुसार होटल पर 18 लाख 35 हजार 844 रुपये का गृह कर बकाया है. बकाया राशि जमा न करने पर टीम ने मौके पर नोटिस चस्पा कर कार्रवाई की. बीते दिनों चले ‘ऑपरेशन महाकाल’ के तहत नेगी पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं. प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप मच गया है.

अब्बास अंसारी की पेशी आज, आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुनवाई
मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी की आज पेशी है. कोतवाली थाना में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अदालत सुनवाई करेगी. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस सतर्क है. मामले पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन की आत्महत्या, मानवाधिकार आयोग लेगा संज्ञान
आईआईटी कानपुर में चार दिन पूर्व जूनियर टेक्नीशियन अंजू कुमारी की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मानव अधिकार कार्यकर्ता पंकज सिंह ने पूरक शिकायत दाखिल कर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट National Human Rights Commission को भेजी है. शिकायत में 2 फरवरी 2024 से अब तक संस्थान में हुई 10 मौतों का उल्लेख किया गया है. आयोग द्वारा मामले का संज्ञान लेने की तैयारी की जा रही है. प्रकरण को लेकर संस्थान प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

महराजगंज: सोनौली सीमा पर 17 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
महराजगंज में भारत-नेपाल की Sonauli Border पर एसएसबी और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में 17 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया. इस मामले में दिल्ली के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि गांजा थाईलैंड से हवाई मार्ग से Kathmandu पहुंचा था और वहां से सड़क मार्ग से दिल्ली ले जाने की तैयारी थी. बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 17 करोड़ रुपये आंकी गई है. आधुनिक तकनीक से तैयार होने वाले इस गांजे की भारत में मांग तेजी से बढ़ रही है. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं.

मेरठ: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी आहद गिरफ्तार, पिस्टल और स्कूटी बरामद
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी आहद गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने असलम नामक युवक की गोली मारकर हत्या की थी और वारदात के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस जब उसे पिस्टल की बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और स्कूटी भी बरामद की है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

पीलीभीत: बरखेड़ा की बजाज शुगर मिल में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र स्थित बजाज हिंदुस्तान सुगर मिल में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक पिछले आठ-दस वर्षों से मिल में ट्रैक्टर द्वारा गन्ने की बैगास खींचने का कार्य करता था. मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी मौत मिल में काम के दौरान हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने मिल गेट पर शव रखकर हंगामा किया. मौके पर थाना बरखेड़ा पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. मामले की जांच जारी है.

रायबरेली में कार हादसे में 2 की मौत

रायबरेली में कार दुर्घटना होने से दो की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार सवार रायबरेली रेलवे स्टेशन से दोस्तों को लेकर वापस सांगिपुर जा रहे थे. तभी कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई. डीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर बिजली पावर हाउस के पास हादसा हुआ है.

हलवासिया ग्रुप की चार संपत्तियों की कुर्की के आदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कमर्शियल कोर्ट ने आर्बिट्रेशन के एक मामले में हलवासिया ग्रुप की चार संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया. ये आदेश 27.98 करोड़ रुपए की वसूली संबंधी प्रार्थना पत्र को निस्तारित करते हुए कोर्ट ने दिया गया.

महोबा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के पवा तिराहा पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों में से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

वृंदावन सेक्टर-11 में बैंक मैनेजर की पत्नी से घर के बाहर चेन लूट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के बैंक मैनेजर प्रवीण झा की पत्नी से वृंदावन सेक्टर-11 स्थित घर के बाहर चेन लूट की वारदात हुई. बताया जा रहा है कि एक बदमाश पहले किराए के घर के बारे में पूछताछ कर गया और कुछ देर बाद लौटकर झपट्टा मारकर चेन लूट ली. घटना पीजीआई थाना क्षेत्र की है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इफ्तार में पकौड़ों का धमाका! प्याज से पनीर तक कुरकुरे जायकों की बहार, रमजान की शाम बनेगी सुपर स्वाददार – Rajasthan News

होमफोटोलाइफ़फूडरमजान स्पेशल: इफ्तार के दस्तरख्वान की रौनक बढ़ाएंगे...