UP Board Exam 2026 | UP Board Class 10 Hindi Exam | यूपी बोर्ड हाई स्कूल हिंदी पेपर 2026

Date:


Last Updated:

UP Board Exam 2026 Hindi Paper: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आज से शंखनाद हो गया है और पहले ही दिन अमेठी के परीक्षा केंद्रों से मुस्कराते हुए चेहरे बाहर निकले. हाईस्कूल हिंदी का पेपर इतना सरल रहा कि छात्रों ने समय से पहले ही उत्तर पुस्तिकाएं भर दीं. जिले के 85 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई, जहां 24 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए. हालांकि, 1200 से ज्यादा छात्रों ने पहले ही दिन परीक्षा छोड़ दी. प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था और आसान सवालों ने परीक्षार्थियों का हौसला बढ़ा दिया है. आखिर छात्रों और शिक्षकों का पेपर को लेकर क्या फीडबैक रहा, जानिए इस रिपोर्ट में.

अमेठी: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज बुधवार से शुरू हो गईं. पहले दिन हिंदी का पेपर उम्मीद से कहीं अधिक आसान रहा. छात्रों के अनुसार, प्रश्न पत्र में कोई भी ऐसा सवाल नहीं था जिसने उन्हें उलझाया हो. व्याकरण से लेकर साहित्य तक के सभी प्रश्न सरल और सीधे थे, जिससे परीक्षार्थियों ने समय से पहले ही अपना पेपर हल कर लिया. शिक्षकों का भी मानना है कि पेपर संतुलित था, जिससे मेधावी और औसत दोनों तरह के छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

छात्रों ने बताई केंद्र की व्यवस्था
गौरीगंज के भवनशाहपुर से आई कक्षा 10 की परीक्षार्थी जानवी कुमारी ने बताया कि पेपर बेहद सरल और आसान था. सभी सवाल, चाहे वह व्याकरण हो या निबंध, वे सभी सिलेबस से ही पूछे गए थे. कोई सवाल अलग से या बाहर से नहीं पूछा गया था. जानवी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पानी, शौचालय, स्वच्छता, सुरक्षा और सामान रखने की व्यवस्था बहुत अच्छी थी और उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई. वहीं गौरीगंज के छात्र विनीत कुमार ने बताया कि सभी सवाल किताबों से ही आए थे. जो उम्मीद थी कि पेपर कठिन आएगा, वह गलत साबित हुई. केंद्र पर व्यवस्थाएं भी एकदम बेहतर थीं और सबने पूरे मन से परीक्षा दी.

प्रशासन की सुरक्षा और अगली पाली की तैयारी
फिलहाल अब पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई है और प्रशासन ने दूसरी पाली की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. दूसरी पाली जो इंटरमीडिएट हिंदी विषय की ही है, वह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 तक चलेगी. जिले के सीसीटीवी कंट्रोल कमान जो गौरीगंज जीआईसी में बनाया गया है, वहां पर इसकी लगातार निगरानी की जा रही है. इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं. जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सभी परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है और किसी भी छात्र-छात्रा को कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UP Board Exam 2026: पहले दिन 3 लाख से अधिक छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा, पकड़े गए तीन नकलची, 5 डमी स्टूडेंट

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड)...