मिडिल-ईस्ट युद्ध: ट्रंप के सरेंडर अल्टीमेटम से इजरायल में बमबारी तक, आज दिन भर क्या हुआ? जानें 10 बड़े अपडेट्स

Date:

[ad_1]

मिडिल-ईस्ट की धरती इस वक्त बारूद के ढेर पर है जहां एक चिंगारी ने पूरी दुनिया की शांति को स्वाहा कर दिया है. अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक कह दिया है कि समझौता तभी होगा जब ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण करेगा. पलटवार में ईरान ने अमेरिका के खाड़ी अड्डों और इजरायली हवाई अड्डों पर मिसाइलों की बारिश कर दी है. यह युद्ध अब केवल दो देशों का नहीं रहा है. कतर की चेतावनी है कि अगर यह आग नहीं रुकी तो तेल $150 प्रति बैरल तक नहुंचेगा, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था का दम निकल जाएगा. दुनिया एक ऐसी तबाही के मुहाने पर खड़ी है जिसकी तपिश एशियाई और यूरोपीय देशों तक महसूस होने लगी है. चलिए हम आपको 10 प्‍वाइंट में जंग के लेटेस्‍ट अपडेट के बारे में बताते हैं.

1. ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई समझौता नहीं होगा. ट्रंप ने ‘मेक ईरान ग्रेट अगेन’ (MIGA) का नारा देते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद ही ईरान का भविष्य सुरक्षित होगा और उसे आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा.

2. खमेनेई पर हमले में 50 इजरायली जेट्स शामिल
आज यह खबर सामने आई कि इजरायली वायुसेना (IAF) ने तेहरान में खमेनेई के अंडरग्राउंड सैन्य बंकर को तबाह करने में 50 लड़ाकू विमानों को लगाया था. खमेनेई के कार्यालय के कार्यकारी प्रमुख असगर हिजाजी के मारे जाने की भी खबर सामने आई.

3. जल्द नए सुप्रीम लीडर का चुनाव
ईरानी सांसद मोहसेन ज़ंगनेह ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों में ईरान के नए सर्वोच्च नेता की घोषणा की जाएगी. वर्तमान में दो अंतिम उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं. हालांकि दोनों ही इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने में संकोच कर रहे हैं. यह बदलाव क्षेत्र की राजनीति को बदल सकता है.

4. अमेरिकी अड्डों और इजरायली हवाई अड्डों पर हमला
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 22वीं लहर शुरू कर दी है. खोर्रमशहर-4 और फतह मिसाइलों से इजरायल के तेल अवीव, हाइफा और बेन गुरियन एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया. साथ ही ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर भी हमले का दावा किया है.

5. अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया
ईरानी हवाई रक्षा बलों ने पश्चिमी शहर कासर-ए-शिरीन के पास एक उन्नत अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है. इस घटना ने तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है. उधर, इजरायल के सैन्य प्रमुख ने चेतावनी दी है कि अभियान अब अगले चरण में है जिसमें और भी सरप्राइज बाकी हैं.

6. $150 तक पहुंच सकता है कच्चा तेल
कतर के ऊर्जा मंत्री ने आगाह किया है कि यह युद्ध दुनिया की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर सकता है. उन्होंने भविष्यवाणी की है कि खाड़ी के सभी ऊर्जा निर्यातक हफ्तों के भीतर उत्पादन बंद कर सकते हैं जिससे तेल की कीमतें $150 प्रति बैरल तक जा सकती हैं, जिससे वैश्विक हाहाकार मच जाएगा.

7. भारत में तेल संकट की अफवाहें खारिज
सोशल मीडिया पर भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की उड़ रही खबरों को इंडियन ऑयल (IOC) ने आधारहीन बताया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत के पास पर्याप्त ईंधन स्टॉक है और वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहा है. नागरिकों से पैनिक न करने और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई है.

8. कोच्चि में ईरानी युद्धपोत को मिली पनाह
भारत ने मानवीय आधार पर ईरानी युद्धपोत IRINS लावन को कोच्चि में शरण दी है जिसमें 183 चालक दल के सदस्य मौजूद हैं. वहीं, कतर में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने और केवल जरूरी होने पर बाहर निकलने की सलाह दी गई है.

9. चीन का अमेरिका-इजरायल पर जुबानी हमला
चीन ने अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का हवाला देते हुए ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमलों का कड़ा विरोध किया है. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के ईरान के जायज अधिकारों का पूरी तरह से समर्थन करते हैं.

10. सप्लाई चेन ठप
दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी मर्श ने मिडिल-ईस्ट से एशिया और यूरोप जाने वाली अपनी दो सेवाओं को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है. लेबनान में हमलों से अब तक 217 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुवैत ने अपने 67 सैनिकों के घायल होने की पुष्टि की है.

सवाल-जवाब
ट्रंप का ‘MIGA’ नारा ईरान के लिए क्या संदेश देता है?

ट्रंप का अर्थ है ‘Make Iran Great Again’. उनका दावा है कि बिना शर्त आत्मसमर्पण और नए नेतृत्व के बाद अमेरिका ईरान को आर्थिक रूप से दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाने में मदद करेगा.

क्या भारत में युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल की कमी होगी?

नहीं, भारत सरकार और इंडियन ऑयल ने स्पष्ट किया है कि हमारे पास पर्याप्त ईंधन भंडार है और सप्लाई चेन सुरक्षित है, इसलिए जनता को घबराने की जरूरत नहीं है.

‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ क्या है?

यह ईरान द्वारा इजरायल के खिलाफ चलाया जा रहा मिसाइल और ड्रोन हमलों का एक विशेष सैन्य अभियान है, जिसमें वे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग कर रहे हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related