[ad_1]
Last Updated:
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, हमारे आसपास मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है. मच्छरों के काटने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. कई लोग इनसे निजात पाने के लिए केमिकल वाली अगरबत्तियों का यूज करते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जबकि हमारे आसपास ही कई ऐसे औषधीय पौधे और घरेलू चीजें मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है. लोकल 18 ने इस बारे में जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा से बात की.
गर्मियों के मौसम में घरों में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं, इसलिए समय रहते बचाव करना बेहद जरूरी है. अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ आसान और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं.
जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) बताते हैं कि गर्मियों में मच्छर और मक्खियों की संख्या बढ़ जाती है. मच्छरों के काटने से कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं, जो कभी-कभी जानलेवा भी होती हैं. मच्छरों से बचने के लिए कुछ घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
डॉ. अमित वर्मा बताते हैं कि खीरे का रस मच्छर भगाने में काफी उपयोगी है. इसके लिए सबसे पहले पानी में खीरे की स्लाइस डालकर फ्रिज में रख दीजिए. थोड़ी देर बाद इस पानी को किसी भी स्प्रे बॉटल में भर लीजिए. खीरे का रस मच्छरों को भगाने में असरदार है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लहसुन की खुशबू से मच्छरों को दिक्कत होती है. आपको लहसुन की कुछ कलियों को काटना है और घर के कोनों में रख देना है. लहसुन की तेज महक की वजह से मच्छर आपका घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे.
लेमनग्रास का पौधा मच्छरों को भगाने में काफी कारगर है. मच्छरों के हमले से खुद को बचाने के लिए लेमनग्रास और तुलसी का पौधा लगा सकते हैं. जहां पर तुलसी का पौधा लगा होता है, मच्छर उस जगह के आसपास भटकने से बचते हैं. लेमनग्रास भी मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है. आप लेमनग्रास के पौधे को अपने घर में लगा सकते हैं.
कपूर की गंध मच्छरों को परेशान करती है, क्योंकि ये काफी तेज होती है. आपको करना ये है कि घर के किसी कोने में कुछ कपूर लेकर इन्हें जला लें. ऐसा करने से घर के सारे मच्छर मर जाते हैं. बस ध्यान रहे कि इस दौरान घर के खिड़की-दरवाजे अच्छी तरह से बंद कर दें और आप बाहर चले जाएं.
नीम और लौंग के तेल का घर के कोने-कोने में छिड़काव से भी मच्छर भागते हैं. इस तरीके मच्छर घर के किसी भी कोने में छिप नहीं पाएंगे. लौंग भी मच्छरों को भगाने में कारगर है. आप अपने घर में लौंग के तेल का अलग से छिड़काव कर सकते हैं.
[ad_2]
Source link
