Astro Tips : पुराने रोगों से मुक्ति, लव लाइफ में बहार…30 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग, इन 3 राशियों की चांदी

Date:


Last Updated:

Mercury transit in Pisces 2026 : ज्योतिष गणना के हिसाब से बुद्ध और शनि की मीन राशि में युति 30 साल बाद बनने जा रही है. मीन राशि में शनि बुध की युति को तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है. लोकल 18 से बात करते हुए अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ऐसा होने से इन राशि के जातकों को आर्थिक मामले में जबरदस्त लाभ होगा. हर क्षेत्र में उन्नति होगी. रुका हुआ काम पूरा होगा. विदेश जाने का मौका मिल सकता है. कमाई बढ़ सकती है. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी. प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा. अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें. आइये जानते हैं कि किस राशि के जातकों को फायदा होने वाला है.

Zoom

अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. ज्योतिष गणना के अनुसार व्यापार, वाणी और बुद्धि के स्वामी बुध ग्रह जल्द ही राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. पंचांग के अनुसार 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में गोचर करेंगे और फिर 30 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. मीन राशि में शनि पहले से ही विराजमान है. जहां बुद्ध और शनि की मीन राशि में 30 वर्षों बाद युति होने जा रही है, जिसका प्रभाव कुछ राशि के लिए शुभ रहेगा. आइये जानते हैं कि कहीं आप भी तो इसमें शामिल नहीं हैं.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार बुद्ध और शनि की मीन राशि में युति 30 वर्ष बाद बनने जा रही है. मीन राशि में शनि बुध की युति को तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है. इससे आर्थिक मामले में जबरदस्त लाभ होगा. हर क्षेत्र में उन्नति होगी. रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा. विदेश जाने का मौका मिलेगा. जिन्हें लाभ होगा, उनमें वृषभ राशि, मिथुन राशि और मीन राशि के जातक शामिल हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा. सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे. कमाई बढ़ सकती है. नौकरी और व्यापार में जबरदस्त उन्नति होगी. करियर के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में भी वृद्धि होगी. पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी. प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा. छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं .

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. धन को सरलता से बचा सकते हैं. नौकरी बदलने अथवा नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. अचानक धन की प्राप्ति होगी. प्रेम जीवन में भी मधुरता आएगी. अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

मीन राशि
पंडित कल्कि राम के मुताबिक, मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. कार्य क्षेत्र में निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है. मुनाफे की बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. भाई-बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. निवेश के लिए यह समय शुभ रहेगा. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

रोगों से मुक्ति, लव लाइफ में बहार! 30 साल बाद ऐसा संयोग, इन 3 राशियों की चांदी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related