[ad_1]
Last Updated:
Cabbage Growing Tips at Home: अगर आप शहर में रहते हैं और किचन गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो घर की छत या बालकनी में पत्ता गोभी उगाना आसान हो सकता है. ग्रो बैग में पत्ता गोभी उगाकर आप घर में ताजी और केमिकल-फ्री सब्जी पा सकते हैं. जैविक खाद और सही मिट्टी के मिश्रण से यह फसल लगभग 45 दिनों में तैयार हो जाती है. इसमें ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती और कम खर्च में अच्छी सब्जी मिल जाती है. जानिए एक्सपर्ट के अनुसार ग्रो बैग में पत्ता गोभी उगाने का आसान तरीका.
Cabbage Growing Tips in Grow Bag: अगर आप शहर में रहते हैं और अपने घर पर ताजी और केमिकल-फ्री सब्जियां उगाना चाहते हैं तो किचन गार्डनिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है. खासकर पत्ता गोभी ऐसी सब्जी है जिसे आप आसानी से घर की छत, बालकनी या छोटे से गार्डन में भी उगा सकते हैं.
ग्रो बैग में पत्ता गोभी लगाने से आपको बाजार की महंगी और केमिकल वाली सब्जियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. अच्छी बात यह है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती.
डेढ़ महीने में तैयार हो जाती है गोभी
विशेषज्ञों के अनुसार ग्रो बैग में उगाई गई पत्ता गोभी लगभग 45 दिनों में तैयार हो जाती है. इसे उगाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता और जैविक तरीके से तैयार की गई गोभी का स्वाद भी काफी अच्छा होता है. घर की छत, बालकनी या बाड़ी में इसे आसानी से उगाया जा सकता है. अगर सही तरीके से देखभाल की जाए तो पौधा स्वस्थ रहता है और अच्छी क्वालिटी की गोभी मिलती है.
ऐसे लगाएं ग्रो बैग में पौधा
किचन गार्डनिंग करने वाले शिवकांत बाजपेयी बताते हैं कि जब नर्सरी में गोभी का पौधा तीन पत्तों का हो जाता है, तब उसे सावधानी से मिट्टी सहित निकाल लिया जाता है. इस दौरान यह ध्यान रखना जरूरी है कि पौधे की जड़ें खराब न हों.
इसके बाद उस पौधे को ग्रो बैग में लगा दिया जाता है. ग्रो बैग में लगभग 60 प्रतिशत मिट्टी और 40 प्रतिशत गोबर की खाद मिलाई जाती है. साथ ही यह भी जरूरी है कि बैग में पानी की निकासी सही तरीके से हो.
करंजी या नीम की खली का करें इस्तेमाल
पौधा लगाने से पहले मिट्टी में करीब आधा किलो करंजी की खली बारीक पीसकर मिला दी जाती है. अगर करंजी की खली उपलब्ध न हो तो नीम की खली का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इससे पौधों में कीड़े और बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है. खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह के रासायनिक खाद या दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ती.
कम देखभाल में मिलती है अच्छी फसल
पत्ता गोभी के पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. बस एक दिन के अंतराल में नियमित पानी देना जरूरी होता है. जब पौधा पूरी तरह तैयार हो जाता है तो उसमें अच्छी गोभी बनती है जिसे तोड़कर इस्तेमाल किया जा सकता है. घर में उगाई गई यह गोभी पूरी तरह ताजी और जैविक होती है, जिससे परिवार को हेल्दी खाना मिलता है और पैसे की भी बचत होती है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
