[ad_1]
Last Updated:
How to clean steel utensils: क्या आपके घर में भी स्टील के बर्तनों पर धब्बे पड़ गए हैं. वो बेहद पुराने दिखने लगे हैं. किचन कैबिनट पर तेल के धब्बे जम गए हैं. गैस चूल्हा पर गंदगी जम गई है. तो ज्यादा घबराने या क्लीनर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं महज 10 रुपये के खर्च में मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड तैयार करना, जिससे आप इन सभी चीजों को झट से क्लीन कर पाएंगे.
जयपुर: पिछले सप्ताह ही इस साल की होली का संपन्न हुई है. त्योहार की वजह से घर पर कई तरह के पकवान बने होंगे. बहुत सारे मेहमान आए होंगे. इन तमाम तैयारियों में ज्यादातर घरों का पूरा किचन अस्त-व्यस्त होगा. इन सबमें घर के गंदे स्टील बर्तन बार-बार ध्यान खींचते हैं. हर तरह के प्रयास करने के बाद भी वो पूरी तरह साफ नहीं होते हैं. घर की महिलाओं की इन्हीं परेशानी का ख्याल करते हुए हम उन्हें स्टील के बर्तनों को चांदी की तरह चमकाने की टिप्स बता रहे हैं. खास बात यह है कि इस टिप्स को फॉलो करके घर के पुरुष भी महिलाओं को सरप्राइज करने के साथ हेल्प करने का क्रेडिट भी ले सकते हैं.
मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड की सामग्री और उसे तैयार करने की विधि
स्टील के गंदे बर्तन चांदी की तरह चमकाने वाले मैजिकल लिक्विड घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. इसके लिए ज्यादा खर्च की भी जरूरत नहीं है. बमुश्किल 100 मिली लीटर लिक्विड तैयार करने में 10 रुपये का खर्च आएगा. अगर आप प्रयोग के तौर पर 100 ML मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड तैयार करना चाहते हैं तो सबसे पहले मिक्सर का छोटा वाला जार लें. फिर घर में यूज हो चुके चार नींबू के छिलके को लें और उसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें. ध्यान रहे केवल छिलका ही लेना है. नींबू का रस आप दूसरे कामों में यूज कर लें.
अब इस नींबू के छिलके के पेस्ट में 80ML पानी डालकर मिला लें और उसे किसी कांच या प्लास्टिक के बर्तन में निकाल लें. इसमें एक छोटा चम्मच नमक डालें. उसी चम्मच से तीन चम्मच कोई भी डिटर्जेंट और एक चम्मच बेकिंग सोडा यानी खाने वाला सोडा डालें. अब सारे मिश्रण को अच्छे से मिला लें. बस महज 10 रुपये के खर्च में आपकी मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड तैयार है. अगर आप ज्यादार मात्रा में यही लिक्विड बनाना चाहते हैं तो इसी बताए गए अनुपात में सामग्री की मात्रा बढ़ाते जाएं.
मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड कैसे यूज करें
घर में जो भी गंदे स्टील के बर्तन हैं उसपर यह मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड लगाकर पांच से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. अब हाथों में स्क्रबर लेकर बर्तन पर हल्के हाथों से साफ करते जाएं. इतना प्रोसेस पूरा होने के बाद उस बर्तन को पानी से धोएं, आप पाएंगे कि आपके घर में पड़ी पुरानी और गंदी स्टील की बर्तन चांदी की तरह चमक रही हैं.
मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड से किचन आलमीरा भी साफ करें
मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड से आप किचन की आलमीरा, कैबिनेट और स्लैब को भी क्लीन कर सकते हैं. आप पाएंगे कि किचन की आलमारी पर जमे तेल और मसाले के धब्बे भी झट से साफ हो रहे हैं. अगर किचन की आलमारी पर लगातार खाना बनने की वजह से तेल के चिपचिपे की मोटी परत चढ़ी होगी तो मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड से वह भी साफ हो जाएगी.
मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड को और भी पावरफुल कैसे बनाएं
कई घरों में ऑफिस की व्यस्तताओं की वजह से दो-दो साल किचन की सफाई नहीं हो पाती है. ऐसे में खासकर किचन कैबिनेट कुछ ज्यादा ही गंदे हो जाते हैं. ऐसे में मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड को थोड़ा और पावरफुल बनाने की जरूरत है. इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. आप बस तैयार मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड में चार छोटा चम्मच वेनेगर यानी सिरका डाल दें. उसके बाद आप पाएंगे कि मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड मोस्ट पावरफुल हो गई है. किचन कैबिनेट या चूल्हा चाहे कितना भी गंदा क्यों ना हो, आप जैसे ही इसे लगाकर पांच से 10 मिनट छोड़ेंगे और उसके बाद स्क्रब से साफ करेंगे तो वह पूरी तरीके से क्लीन हो जाएगा.
हां यह जरूर है कि जब आप मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड को पावरफुल बनाएंगे यानी उसमें वेनेगर डालेंगे तो पांच रुपये का खर्च बढ़ जाएगा. फिर भी आप तुलना करें तो मार्केट में मिलने वाले रेडीमेड किचन क्लीनर से यह कई गुणा सस्ता और ज्यादा इफेक्टिव रिजल्ट देता है. तो फिर देर किस बात की है, वीकेंड हो या वीक डेज, एक घंटे का समय कभी भी निकालिए और यह मैजिकल क्लीनिंग लिक्विड तैयार कर अपने किचन को झट से क्लीन करें.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें
[ad_2]
Source link
