[ad_1]
Last Updated:
Dudhwa Tiger Reserve: दुधवा नेशनल पार्क इकलौता ऐसा पार्क है, जहां चार प्रजातियों की स्मॉल कैट पाई जाती है. स्मॉल कैट की पहचान के लिए विशेष कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे इनकी संख्या का पता लगाया जा सके. दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों में अब छोटी जंगली बिल्ली के संरक्षण की दिशा में भी कदम बढ़ाया जा रहा है.
दुधवा टाइगर रिजर्व: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तराई में स्थित दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों में बाघ और तेंदुआ जैसी दुर्लभ वन्य जीवों के घर दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों में अब छोटी जंगली बिल्ली के संरक्षण की दिशा में भी कदम बढ़ाया जा रहा है. अरुणाचल प्रदेश के बाद अब दुधवा में भी स्मॉल कैट सुरक्षित होंगी.
अगर बात की जाए तो भारत में 9 प्रजाति की कैट पाई जाती हैं. दुधवा नेशनल पार्क इकलौता ऐसा पार्क है, जहां चार प्रजातियों की स्मॉल कैट पाई जाती है. स्मॉल कैट की पहचान के लिए विशेष कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे इनकी संख्या का पता लगाया जा सके. इसके बाद इनका संरक्षण सुरक्षित किया जाएगा. अरुणाचल प्रदेश में इन छोटी बिल्लियों की संख्या अधिक थी और इनका संरक्षण प्रभावी ढंग से किया जा रहा था. वहीं अब भारत सरकार ने दुधवा नेशनल पार्क को भी इस्तेमाल के संरक्षण की अनुमति प्रदान कर दी है.
ये हैं दुनिया की सबसे छोटी कैट
बातचीत करते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजा मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मॉल कैंट संरक्षण के लिए प्रयास शुरू किया जा रहे हैं, जिसको लेकर दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इसमें देश-विदेश से कई विशेषज्ञ शामिल होंगे. भारत में 9 प्रजाति को बिल्ली पाई जाती है, जिनमें से 4 प्रजाति की स्मॉल कैट यूपी में पाई जाती है, जिसमें जंगल कैट, लेपर्ड कैट, फिशिंग कैट और रस्टी स्पॉटेड कैट दुनिया में सबसे छोटी कैट हैं.
इन देशों में भी स्मॉल कैट्स की उपस्थिति
दुधवा पार्क के पर्यटन परिसर में आयोजित इस बैठक में भारत के अलावा नेपाल-भूटान के विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं. दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, भूटान और नेपाल राष्ट्र में बड़ी संख्या में स्मॉल कैट्स की उपस्थिति पाई गई है. दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों में रस्टी स्पॉटेड कैट पाई जाती है. रस्टी स्पॉटेड कैट भारत के अलावा श्रीलंका, नेपाल देश में भी पाई जाती है. देश-विदेश से सैलानी दुधवा नेशनल पार्क में वन्य जीवों का दीदार करने के लिए आते हैं.
रस्टी स्पॉटेड कैट का स्वभाव शर्मीला होता है. इसे दिन में छिपना पसंद है और बहुत ही कम नजर आती है. रात के समय अधिक विचरण करती है. इसलिए इस प्रजाति की मौजूदगी कम दिखाई देती है. इसकी लंबाई महज 13 से 18 इंच होती है और वजन मात्र 900 ग्राम से डेढ़ किलो तक होता है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
[ad_2]
Source link
