’15 साल का खूबसूरत साथ’, अल्लू अर्जुन ने सालगिरह पर पत्नी को दी मर्सिडीज कार, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Date:

[ad_1]

Last Updated:

‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी शादी की 15वीं सालगिरह पर पत्नी स्नेहा रेड्डी को एक ऐसा सरप्राइज दिया कि वह खुशी से झूम उठीं. अपनी एनिवर्सरी को यादगार बनाने के लिए सुपरस्टार ने स्नेहा को एक बेहद आलीशान और चमचमाती लग्जरी कार गिफ्ट की है. सोशल मीडिया पर इस खास पल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्नेहा इस शानदार तोहफे को देखकर गदगद हो गईं. फैंस को कपल का यह रोमांटिक अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अल्लू अर्जुन ने साल 2011 में स्नेहा रेड्डी से की थी शादी.

नई दिल्ली. सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपनी शादी की 15वीं सालगिरह बड़े ही खास अंदाज में मनाई. इस मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए बड़े ही रोमांटिक पोस्ट लिखे. लेकिन असली सरप्राइज तो तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा को एनिवर्सरी पर एक बेहद आलीशान और चमचमाती लग्जरी कार गिफ्ट किया. इस शानदार तोहफे को देखकर स्नेहा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनके चेहरे की चमक सब कुछ बयां कर रही थी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related