‘DMK को रोकना है तो NDA में आओ’, विजय से बीजेपी की बन गई बात तो स्टालिन हो जाएंगे साफ!

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरदेश

‘DMK को रोकना है तो NDA में आओ’, विजय से BJP की बनी बात तो स्टालिन हो जाए साफ!

Last Updated:

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने विजय से एनडीए में शामिल होने की अपील की है ताकि डीएमके को हराया जा सके. विजय ने एनडीए या इंडिया गठबंधन में शामिल होने से इनकार किया है.

Zoom

तमिलनाडु भाजपा ने विजय से एनडीए में शामिल होने की अपील की है.

Tamilnadu Assembly Elections: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. बीजेपी ने तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के नेता और अभिनेता विजय से अपील की है कि वे एनडीए में शामिल हों, ताकि डीएमके विरोधी वोटों का बंटवारा न हो और सत्तारूढ़ डीएमके को हराने का मौका मजबूत हो. तमिलनाडु बीजेपी के प्रवक्ता एएनएस प्रसाद ने एक बयान में कहा कि राज्य की राजनीतिक स्थिति तेजी से बदल रही है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार के खिलाफ जनता में असंतोष बढ़ रहा है. प्रसाद ने दावा किया कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने, महंगाई और भ्रष्टाचार के आरोपों से लोग परेशान हैं. उन्होंने कहा कि डीएमके अब अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए छोटे-छोटे दलों और संगठनों को जोड़ने की कोशिश कर रही है, जो उसकी हार के डर को दर्शाता है.

हाल ही में डीएमके ने राज्यसभा की एक सीट देकर डीएमडीके को अपने पाले में शामिल किया, जिससे वीसीके और वामपंथी दलों जैसे पुराने सहयोगियों में नाराजगी फैली है. प्रसाद ने इसे डीएमके के भीतर टूट का संकेत बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि स्टालिन सरकार में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और मनमानी बढ़ गई है, जिससे विपक्षी ताकतों को एकजुट होने की जरूरत है.

प्रसाद ने विशेष रूप से विजय से अपील की कि अगर उनका मकसद डीएमके को सत्ता से हटाना है, तो वे एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो जाएं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विपक्षी वोट बंट गए तो डीएमके को फायदा होगा. विजय को सलाह दी कि वे तमिलनाडु के ऐतिहासिक चुनावी पैटर्न और मौजूदा राजनीतिक माहौल का आकलन करें. एकजुट मोर्चा बनने से डीएमके को चुनौती देना आसान होगा.

प्रसाद ने कहा कि 2026 का विधानसभा चुनाव तमिलनाडु के लिए निर्णायक होगा. उन्होंने सभी डीएमके विरोधी दलों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक विकल्प पेश करने की अपील की. उन्होंने विजय को चेतावनी दी कि अगर वे अलग राह चुनते हैं तो चुनाव बाद डीएमके की फासीवादी कार्रवाई से उनका दल प्रभावित हो सकता है.

यह अपील ऐसे समय में आई है जब टीवीके चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है. विजय ने बार-बार कहा है कि टीवीके अकेले चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत हासिल करेगी. उन्होंने एनडीए या इंडिया गठबंधन में शामिल होने से इनकार किया है. टीवीके ने खुद को डीएमके के मुख्य विकल्प के रूप में पेश किया है, जबकि एनडीए (एआईएडीएमके-बीजेपी) को मजबूत करने की कोशिश जारी है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि त्रिकोणीय मुकाबला (डीएमके गठबंधन, एनडीए और टीवीके) डीएमके के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि विपक्षी वोट बंटने से सत्ताधारी दल मजबूत स्थिति में रह सकता है.

बीजेपी का यह बयान एनडीए को व्यापक बनाने और विजय की लोकप्रियता का फायदा उठाने की रणनीति का हिस्सा लगता है. तमिलनाडु की 234 सीटों पर होने वाले चुनाव में युवा और महिला मतदाताओं पर विजय का प्रभाव निर्णायक साबित हो सकता है. लेकिन फिलहाल टीवीके ने गठबंधन से दूरी बनाए रखी है.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related