[ad_1]
Last Updated:
Jhansi News: झांसी में 524 एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है. सिलेंडरों की कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है. ट्रक भारत पेट्रोलियम प्लांट से सिलेंडर लोड कर कानपुर के लिए निकलना था, लेकिन होली की छुट्टी के कारण ड्राइवर ट्रक प्लांट के बाहर खड़ा कर घर चला गया. इसी दौरान बदमाश ट्रक चोरी कर ले गए. बाद में ट्रक परीक्षा गांव के पास खाली मिला. बदमाशों ने जीपीएस भी तोड़ दिया. पुलिस जांच में जुटी है.
झांसी में ट्रक से गैस सिलेंडर चोरी (फाइल फोटो)
झांसी: एक ओर जहां एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है, वहीं झांसी में गैस सिलेंडरों की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है. यहां बदमाशों ने एक ट्रक से 524 एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी कर लिए. चोरी हुए सिलेंडरों की कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार यह ट्रक भारत पेट्रोलियम के प्लांट से गैस सिलेंडर लोड कर कानपुर के लिए रवाना होने वाला था. लेकिन होली की छुट्टियां होने के कारण ट्रक ड्राइवर वाहन को प्लांट के बाहर खड़ा कर अपने घर चला गया. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया और ट्रक को ही चोरी कर लिया.
जब ट्रक काफी देर तक अपनी जगह से गायब मिला तो कंपनी और पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की. कुछ समय बाद ट्रक झांसी के परीक्षा गांव के पास खाली हालत में बरामद हुआ. ट्रक में रखे सभी 524 गैस सिलेंडर गायब थे.
बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम के साथ भी तोड़फोड़ की, जिससे वाहन की लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया. इस वजह से पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं.
यह पूरी घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी के बाद सिलेंडरों को कहां और किसके जरिए खपाया गया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
