7 साल स्क्रिप्ट लेकर घूमता रहा डायरेक्टर, 4 साल में बनाईं दो ब्लॉकबस्टर, तोड़े रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड – sandeep reddy vanga first movie arjun reddy 8 year struggle shahid kapoor kabir singh animal face criticism glorifying misogyny turn blockbuster

Date:


Last Updated:

फिल्म बनना एक जुनून है. इस जुनून को पूरा करने के लिए कई डायरेक्टर ने अपना घर बेच दिया. जमीन-मकान गिरवी रख दिया और अपने सपने को पूरा किया. ऐसा ही एक डायरेक्टर ने 4 साल के अंतराल में दो ऐसी फिल्में बनाईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. हिंदी सिनेमा की नई परिभाषा गढ़ दी. दोनों फिल्मों के कैरेक्टर, एक्शन-सीन की चर्चा खूब हुई. भारतीय समाज में नई बहस हुई. दिलचस्प बात यह है कि अपनी पहली फिल्म के लिए यही डायरेक्टर 7 साल तक स्क्रिप्ट लिए घूमता रहा था लेकिन कोई हीरो नहीं मिला. ये फिल्में कौन सी थीं और वो डायरेक्टर कौन था, आइये जानते हैं……..

Zoom

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हिंदी में दो फिल्में ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ बनाई हैं, दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं……

नई दिल्ली. साल था 2019. जून के महीने में भीषण गर्मी के बीच सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म ने भारतीय समाज में एक नई बहस को जन्म दिया. फिल्म ने प्रबुद्ध वर्गे से लेकर सिनेमाप्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस फिल्म के डायरेक्टर का नाम भी सबकी जुबान पर था. हम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की बात कर रहे हैं. उन्होंने 2019 से 2023 के बीच दो ऐसी हिंदी फिल्में बनाई जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. ये फिल्में थीं : कबीर सिंह और एनिमल.

तेलंगाना के वारंगल में जन्मे संदीप रेड्डी वांगा तेलुगू और हिंदी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर हैं. वो आक्रामक और डार्क साइकोलॉजिकल थीम की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने पूरे करियर सिर्फ तीन फिल्में बनाई हैं और उनका सक्सेस रेट 100 फीसदी है. उन्होंने ‘अर्जुन रेड्डी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस तेलुगू फिल्म की स्क्रिप्ट उन्होंने 2013 में लिखना शुरू की थी. दो साल तक स्क्रिप्ट लिखी. यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई. फिल्म में तेलुगू इंडस्ट्री में सफलता के झंडे गाड़ दिए. आगे चलकर उन्हें इसी फिल्म का रीमेक ‘कबीर सिंह’ के नाम से हिंदी में बनाया.

कबीर सिंह में शाहिद कपूर के दिखे थे 3 अलग-अलग लुक

कबीर सिंह 21 जून 2019 को रिलीज हुई थी. शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी लीड रोल में थे. स्टोरी संदीप रेड्डी वांगा ने लिखी थी. म्यूजिक मिथुन, अमाल मलिक, विशाल मिश्रा, सचेत-परंपरा ने तैयार किया था. गाने इरशाद कामिल और मनोज मुंतशिर ने लिखे थे. 02:53 घंटे की इस फिल्म में शाहिद कपूर के 3 अलग-अलग लुक दिखाए गए. उन्होंने एक चेन स्मोकर, ड्रिंक्स-ड्रग्स लेने वाले एक लड़के का किरदार निभाया था. समाज के कई तबकों ने ‘कबीर सिंह’ फिल्म की खूब आलोचना की. शाहिद कपूर के किरदार को एंटी-फेमनिस्ट बताया. विवाद का मुख्य कारण भी यही था. फिल्म ने टॉक्सिक-अब्यूसिव बिहेवियर को रोमांटिक और हीरोइक तरीके से दिखाया.

फिल्म का खूब विरोध हुआ लेकिन मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. 68 करोड़के बजट में फिल्म ने 373 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी ए सर्टिफिकेट वाली मूवी जिसने 200 करोड़ का कलेक्शन इंडिया में किया था. यह एक सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.

चैलेंज देकर बनाई एनिमल जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी

डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी बोल्ड बयान देने के लिए जाने जाते हैं. कबीर सिंह फिल्म की आलोचना हुई तो उन्होंने इससे भी खतरनाक मूवी बनाने का चैलेंज दिया. उन्होंने यह चैलेंज ‘एनिमल’ फिल्म बनाकर पूरा किया. यह मूवी 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई. फिल्म में रनबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल लीड रोल में थे. यह फिल्म ‘कबीर सिंह’ से एक लेवल आगे की थी.

पूरे देश में अल्फा मेल टर्म रातों-रात चर्चा में आया. फिल्म की जितअनी ज्यादा आलोचना हुई, लोकप्रियता भी उतनी ही मिली. फिल्म ने 114 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ओपनिंग ली. सिर्फ चार दिन में 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. ₹100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने ₹917.82 करोड़ से वर्ल्डवाइड कमाई की. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा ने मनीषा रेड्डी से 2014 में शादी की थी. दो बच्चे है. उन्होंने अपनी पहली फिल्म का नाम अपने बेटे ‘अर्जुन रेड्डी’ के नाम पर रखा. बेटी 2020 में जन्मी थी.

About the Author

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related