T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मां विंध्यवासिनी के दरबार में हवन-पूजन, फैंस ने भारत की जीत की मांगी दुआ

Date:

[ad_1]

Last Updated:

India vs New Zealand final T20 match: यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में तीर्थ पुरोहित व भक्तों ने भारत की जीत को लेकर हवन पूजन किया और मां से खिलाड़ियों को शक्ति प्रदान करने की कामना की. आइए जानते हैं कि आम जनता का क्या कहना है.

मिर्जापुर: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत को लेकर प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में तीर्थ पुरोहित व भक्तों ने भारत की जीत को लेकर हवन पूजन किया और मां से खिलाड़ियों को शक्ति प्रदान करने की कामना की.

हवन-पूजन करने के बाद पुरोहितों ने कहा कि मां खिलाड़ियों को शक्ति प्रदान करें और भारत जीत दर्ज करे. इसी को लेकर उन्होंने मां से कामना की है. फैंस को संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह से बैटिंग और गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है.

मां से भारत की जीत की कामना
विंध्यधाम के तीर्थ पुरोहित पं. आशुतोष पाठक ने कहा कि हम लोगों ने हवन-पूजन करके मां से खिलाड़ियों को शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है. मां फिर से खिलाड़ियों को शक्ति दें, जिससे हम दोबारा वर्ल्ड कप जीत सकें. भारत के लगभग हर खिलाड़ी बुमराह, संजू सैमसन और कप्तान सूर्य कुमार यादव से ज्यादा उम्मीदें हैं. सेमीफाइनल की तरह भारत फाइनल में भी परचम लहराएगा और 250 से ज्यादा रन बनाएगा, यहीं कामना किए हैं.

उन्होंने कहा कि जगतम्बा जिसके ऊपर अपना आशीर्वाद देंगी, वही सबसे उम्दा प्रदर्शन करेगा. मानवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने माता रानी के दरबार में हवन करके भारत के विजयी होने को लेकर प्रार्थना की है. भारत के सभी खिलाड़ियों से उम्मीद है कि अपना बेस्ट देंगे. किसी एक खिलाड़ी पर भारतीय टीम निर्भर नहीं है. सभी धुरंधर है और हर बार की तरह भारत आज भी विजय प्राप्त करेगा.

भारत को पहले करना चाहिए बैटिंग
संदीप मेहरोत्रा मातारानी से यहीं कामना करते हैं कि भारत जीते. उन्होंने कहा कि पहली पारी में अगर बैटिंग करें, तो अच्छा स्कोर बन सकता है. विकेट अच्छा है, पहले बैटिंग करने वाली टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. सैमसन अपने फॉर्म को बरकरार रखें. ओपनरों से उम्मीद है कि अपना काम करेंगे और बुमराह अच्छे से मैच फिनिश करेंगे.

मनीष सहगल ने बताया कि इंडिया आज जीत दर्ज करेगी. अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और ईशान पांडेय बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. बुमराह चार विकेट लेंगे. जय गुप्ता ने बताया कि हम लोगों ने कामना किया है कि खिलाड़ी अपना बेस्ट दें. संजू सैमसन पर सबसे ज्यादा उम्मीदें टिकी हुई है. उम्मीद है कि वो खरा उतरेंगे. एक्सपीरियंस के हिसाब से इंडिया आगे हैं और अभी इंडिया मजबूत है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related