[ad_1]
Last Updated:
आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल में जल्द ही हृदय रोगियों के लिए 2D इको जांच की सुविधा शुरू होने वाली है. मशीन के लिए शासन को डिमांड भेज दी गई है, स्वीकृति मिलने के बाद मरीजों को दिल से जुड़ी जांच और इलाज की सुविधा अस्पताल में ही मिल सकेगी, जिससे उन्हें बाहर शहरों या प्राइवेट संस्थानों में महंगे टेस्ट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
आजमगढ. जनपद के मंडलीय चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है. जिला अस्पताल में कैंसर के मरीजों के इलाज के साथ-साथ अब हृदय के मरीजों को भी इलाज में एक नई सुविधा मिलने जा रही है. जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द ही हृदय से संबंधित इलाज के साथ-साथ संबंधित जांच की सुविधा भी मिलेगी. दिल की बीमारी से जूझ रहे जनपद के मरीजों को जांच के लिए 2D इको की आवश्यकता होती थी, जिसके लिए उन्हें बाहर पैसे खर्च करते हुए जांच करना पड़ता था. जानकारी के मुताबिक, मंडलीय अस्पताल में जल्द ही अब 2D इको मशीन उपलब्ध होगी, अस्पताल प्रशासन की तरफ से शासन स्तर पर मशीन के लिए डिमांड भेजी जा चुका है. जल्द ही स्वीकृति मिलने के बाद मरीज के लिए अस्पताल में यह एक नई सुविधा शुरू हो सकेगी. ऐसे में मरीजों को इस के लिए आजमगढ़ के अलावा आसपास के बड़े शहरों की भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी. इसके अलावा प्राइवेट संस्थानों में जाकर मोटे पैसे भी खर्च करने से बच सकेंगे. बताते चलें कि आजमगढ़ मंडली अस्पताल में कैंसर के इलाज की सुविधा भी संचालित की जा रही है, जिसमें मरीज को सर्जरी के साथ-साथ आवश्यक कीमोथेरेपी की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है.
इकोप्रोपोनेंट टेस्ट जांच की सुविधा होगी उपलब्ध
वहीं दूसरी ओर अब जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले हृदय से संबंधित मरीजों को इलाज के साथ-साथ इकोप्रोपोनेंट टेस्ट सहित आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे गंभीर स्थिति में मरीजों को तुरंत आवश्यक जांच और इलाज उपलब्ध कराया जा सके. इस विषय पर जानकारी देते हुए एसआईसी मंडलीय अस्पताल डॉक्टर सतीश चंद्र कनौजिया ने बताया की मंडली अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. इसके अलावा हृदय संबंधी इलाज एवं जांच के लिए अस्पताल में 2D एक जांच की मशीन के लिए डिमांड भेजी गई है, स्वीकृति मिलने के बाद संचालन शुरू हो सकेगा.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
