सरकारी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती, सेवायोजन पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

Date:

[ad_1]

Last Updated:

फिरोजाबाद के सरकारी विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती शुरू. हाई स्कूल पास युवाओं के लिए यह अवसर केवल जिले के निवासियों के लिए है. आवेदन सेवायोजन पोर्टल पर 11 मार्च तक किए जा सकते हैं. चयन हाई स्कूल मेरिट के आधार पर होगा, नौकरी का मासिक वेतन ₹10,257 है.

अगर आप भी पढ़े लिखे हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. फिरोजाबाद आउटसोर्सिंग के जरिए युवाओं को नौकरी दी जा रही है. जिसमें आवेदन करने पर युवाओं का नौकरी मिलेगी. जिसमें राजकीय विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी मिलेगी.

आउटसोर्सिंग के जरिए राजकीय विद्यालय में नौकरी पाने के लिए युवाओं को सेवायोजन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही राजकीय विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बेरोजगार घूम रहे युवाओं को फिरोजाबाद के राजकीय विद्यालयों में चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों की भर्ती होनी है. जिसमें योग्यता के अनुसार भर्ती की जाएगी. राजकीय विद्यालयों में चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों की कमी के चलते ये जगह निकाली गई हैं. इसके लिए युवा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप भी सरकारी विद्यालय में जॉब करना चाहते हैं तो ये वैकेंसी आपके लिए है. इसमें नौकरी हासिल करने के लिए कम से कम हाईस्कूल पास योग्यता होनी चाहिए. जो भी युवा इस नौकरी को पाना चाहते हैं वह सेवायोजन पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

फिरोजाबाद में निकली आउटसोर्सिंग भर्ती में फिरोजाबाद के युवा ही आवेदन कर सकते हैं. इसमें जिले से बाहर के कोई भी युवा आवेदन न करें. अगर कोई बाहर से दूसरे जिले से यहां आवेदन करता है तो उसका फॉर्म स्वत ही निरस्त कर दिया जाएगा.

फिरोजाबाद के राजकीय विद्यालय में निकली यह भर्ती चपरासी के पद पर की जाएगी. यानी इसमें भर्ती होने वाले युवाओं को स्कूल में फाइलों से लेकर घंटी बजाने तक के कार्य करने होंगे. वही यह भर्ती आउटसोर्सिंग के जरिए की जाएगी. जिसमें युवाओं को रोजगार मिल सकेगा.

 अगर आप भी इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसमें भर्ती होने के बाद आपको दस हजार दो सौ पचहत्तर रुपए प्रति माह सैलेरी दी जाएगी. इस भर्ती की अंतिम तारीख 11 मार्च है. इसके बाद कोई भी आवेदन नहीं लिए जाएंगे.

फिरोजाबाद में राजकीय विद्यालयों में होने वाली चपरासी की भर्ती के लिए हाई स्कूल पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही यह भर्ती प्रक्रिया हाई स्कूल की मेरिट के आधार पर की जाएगी. जिसमें पास होने वाले युवाओं को नौकरी करने का मौका दिया जाएगा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related