धनु राशि वाले आज कहीं पैसा लगाने और नया काम शुरू करने से पहले रहें सावधान, बजरंगबली की करें पूजा

Date:

[ad_1]

Last Updated:

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. इसके साथ ही आपको किसी अपने की सेहत को लेकर भी चिंता हो सकती है. लव लाइफ में आज आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. आज आपका पार्टनर…….

ख़बरें फटाफट

Zoom

जमुई. 09 मार्च 2026 को धनु राशि के बड़ी सफलता मिलने वाली है. आज आपके जीवन के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आपको काफी आसानी होगी. आज के दिन आपको सतर्क भी रहने की भी जरूरत है. अगर आप कोई नया मार्ग तलाश रहे हैं, तब उसमें आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. इतना ही नहीं आज आपका दिन व्यस्तताओं से भरा रह सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को व्यस्तता झेलनी पड़ सकती है. इससे आपको थकान की अनुभूति होगी और आप परेशानी महसूस कर सकते हैं. धनु राशि के जातक आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जिसका असर प्रत्यक्ष रूप से आपके जीवन पर देखने को मिलेगा.

काम और घर के बीच अच्छा रहेगा तालमेल
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने काम और अपने परिवार के बीच तालमेल बनाकर चलने में फायदा होगा. आज का दिन आपके आर्थिक निवेश के लिए लिहाज से अच्छा नहीं रहने वाला है. आज आप अगर कहीं पैसा लगाते हैं तो आपका पैसा डूबने की भी संभावना बन रही है. धनु राशि के जातकों को आज कोई नया कारोबार भी शुरू नहीं करना चाहिए. इतना ही नहीं आज इसके दिन अगर आप कोई नौकरी या कारोबार करते हैं, तो वहां भी आपको काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है. आज के दिन आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती है. हालांकि, इन चुनौतियों का कोई बड़ा असर आप पर नहीं पड़ेगा.

सेहत का रखें ध्यान हो सकती है परेशानी
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. इसके साथ ही आपको किसी अपने की सेहत को लेकर भी चिंता हो सकती है. लव लाइफ में आज आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. आज आपका पार्टनर के साथ काफी तालमेल भरा दिन गुजरेगा. आज आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं.

धनु राशि के जातकों के लिए आज का उपाय
धनु राशि के जातकों को आज बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए और बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन में शांति आएगी. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक तीन रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related