[ad_1]
Last Updated:
Sanju Samson credited Sachin Tendulkar: भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायक है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले खराब फॉर्म की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए और जब वापसी का मौका मिला तो टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर दम लिया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को दिया है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम से मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिया.
इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद भारत ने 20 ओवर में 255/5 रन बनाए. संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन और ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए, वहीं शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन जोड़े.
संजू सैमसन ने लगातार 3 मैचों में 3 अर्धशतक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया. इसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ डू-ऑर-डाई मैच, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच उनके करियर के यादगार पल बन गए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस प्रदर्शन के लिए संजू को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्हें सम्मानित किया गया. संजू सैमसन ने यह पुरस्कार सचिन तेंदुलकर को समर्पित किया.
संजू सैमसन ने कहा, “यह मेरे लिए किसी सपने जैसा है. मुझे बहुत खुशी और कृतज्ञता महसूस हो रही है. यह सफर एक या दो साल पहले शुरू हुआ था, मैं 2024 के वर्ल्ड कप टीम में था, लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला. न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं टूट गया था. मुझे लगा मेरा सपना टूट गया है, मैं समझ नहीं पा रहा था कि क्या करूं. उस समय मुझे प्रेरणा देने वाले मेरे क्रिकेट के भगवान हैं,”
संजू भावुक होकर बोले,”सपना देखने की हिम्मत करने के लिए मुझे इनाम मिला है. कई पूर्व खिलाड़ियों ने मुझसे संपर्क कर मदद की. पिछले कुछ महीनों से मैं सचिन सर के संपर्क में था. मैं उनसे लगातार चैट करता रहा हूं. उनके जैसे व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलने के बाद और क्या चाहिए?”
संजू ने अपनी खुशी जाहिर की, “मुझे सपोर्ट करने वाले सभी लोगों का मैं बहुत आभारी हूं. यह जीत मेरे लिए बहुत बड़ी है, मैं इसे एंजॉय करना चाहता हूं. कुछ दिनों बाद मुझे पता चल जाएगा कि आगे क्या करना है,”
[ad_2]
Source link
