[ad_1]
Last Updated:
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग पर भारत बातचीत से हल चाहता है. भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता है. पीएम नरेंद्र मोदी हालात पर नजर रखे हुए हैं.
S Jaishankar gave a statement: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे जंग और मध्य पूर्व के संकट को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को राज्यसभा में एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि सरकार इस इलाके में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है. भारत चाहता है कि इस संकट का हल बातचीत से निकले. भारत कभी भी जंग का समर्थन नहीं करता है. उन्होंने कहा कि खाड़ी के देशों में तनावपूर्ण हालात हैं और सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. भारत चाहता है कि मामले का हल कूटनीति और बातचीत निकले. इस जंग में लोगों की मौत से भारत दुखी है. हम सभी पक्षों से शांति की अपील करते हैं. इस जंग से आम जनजीवन और कारोबार प्रभावित हो रहे हैं. ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तेहरान में भारतीय दूतावास काम कर रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी हालात पर नजर बनाए हुए हैं. इस जंग के कारण ऊर्जा जरूरतों पर पड़ने वाले असर को लेकर भारत सतर्क है.
[ad_2]
Source link
