want to be your own boss startup mahakumbh begins in delhi Dwarka business ideas

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Delhi Dwarka Startup Mahakumbh 2026: क्या आप भी स्टार्टअप करने की सोच रहे हैं. नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस स्थापित करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा मौका है, क्योंकि देश की राजधानी दिल्ली के यशोभूमि द्वारका में शुरू हो चुका है स्टार्टअप का महाकुंभ जहां पर देशभर से स्टार्टअप लेकर कई बिजनेसमैन आए हुए हैं जिनसे आप अपने खुद का बिजनेस स्टार्ट करने का आईडिया ले सकते हैं.

दिल्ली के द्वारका 25 स्थिति यशोभूमि में स्टार्टअप का महाकुंभ दो दिवसीय इवेंट शुरू हो चुका है. जिसमें देशभर के स्टार्टअप करने वाले युवा अपने स्थापित स्टार्टअप को लेकर के आए हैं. लोगों को बता रहे हैं कि वह कैसे खुद का बिजनेस करें. किन बातों का ख्याल रखें और कैसे एक सफल बिजनेसमैन वह बन सकते हैं.

अगर आप इस स्टार्टअप के महाकुंभ में शामिल होना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा. बात करें इसकी टाइमिंग की तो यह सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 तक लोगों के लिए खुला हुआ है. विजिटर एंट्री फ्री है. खास बात यह है कि यहां पर आपको तमाम बिजनेस आइडिया मिल जाएंगे.

स्टार्टअप के महाकुंभ में बात करें एक्सपर्ट की तो यहां पर तमाम एक्सपर्ट भी आये हुए हैं. जिनके बीच में डिबेट हो रही है कि कैसे स्टार्टअप करें. इस समय क्या कुछ ट्रेंडिंग है. किस बिजनेस में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. इसके अलावा यहां पर 100 से ज्यादा स्टार्टअप के स्टॉक लगे हुए हैं, जिसमें देश भर के युवा अपने स्टार्टअप लेकर के आए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खास बात यह है कि स्टार्टअप के महाकुंभ में देशभर से कई बड़े बिजनेसमैन भी आए हुए हैं. जो लगातार युवाओं को उनके स्टार्टअप को सबके सामने बताने समझाने का भी मौका दे रहे हैं. जिसकी लाइव रिकॉर्डिंग की जा रही है. यहां पर जो भी युवा अपने स्टार्टअप को अच्छे से बता सकेंगे उनको भविष्य में और भी कई बड़े मंच पर अपने स्टार्टअप को लोगों से सामने रखने का मौका दिया जाएगा.

आपको बता दें कि स्टार्टअप का यह महाकुंभ यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 के हॉल नंबर 2 में चल रहा है. यह सिर्फ दो दिन का है यानी सोमवार और मंगलवार यानी 9 मार्च और 10 मार्च का है. ऐसे में अगर आपको आना है तो आपके पास दो दिन का वक्त है. आप इसमें जाकर बिजनेस आइडिया ले सकते हैं. यहां पर विजिटर के लिए रेस्टोरेंट भी है, जिसमें आप अपने दोस्तों के साथ खाना पीना भी कर सकते हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related