Skin Care Tips beetroot benefits for natural glowing skin and beauty tips

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Beetroot Glowing Skin Tips: चुकंदर सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन से भरपूर चुकंदर का रस टैनिंग, डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों को जड़ से खत्म करने में मदद करता है. जानें कैसे यह आपके होंठों और चेहरे को प्राकृतिक गुलाबी निखार दे सकता है.

सीतामढ़ी: प्राकृतिक सुंदरता पाने की चाहत रखने वालों के लिए चुकंदर किसी वरदान से कम नहीं है. पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C, आयरन और फोलेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित रूप से चुकंदर का सेवन या उसका बाहरी उपयोग त्वचा की रंगत निखारने में मददगार साबित होता है. यह त्वचा की गहराई तक जाकर डैमेज सेल्स की मरम्मत करता है. चेहरे पर प्राकृतिक गुलाबी चमक लाता है.

दाग-धब्बों और टैनिंग से छुटकारा
धूप, प्रदूषण और अनियमित दिनचर्या के कारण चेहरे पर टैनिंग और दाग-धब्बे आम समस्या बन चुके हैं. ऐसे में चुकंदर का रस बेहद कारगर उपाय साबित हो सकता है. इसे दही, बेसन और कुछ बूंद नींबू के रस के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें. सप्ताह में दो बार इस पैक का उपयोग करने से त्वचा साफ और मुलायम बनती है. यह मिश्रण त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई चमक लाता है. डार्क सर्कल्स को कम करने में भी सहायक है. नियमित उपयोग से चेहरे की रंगत निखरती है और स्किन अधिक फ्रेश नजर आती है.

होंठों के लिए प्राकृतिक लिप टिंट
फटे और काले होंठ भी सुंदरता को प्रभावित करते हैं. ऐसे में चुकंदर एक नेचुरल लिप टिंट की तरह काम करता है. ताजे चुकंदर का छोटा टुकड़ा लेकर हल्के हाथों से होंठों पर रगड़ने से उनका कालापन धीरे-धीरे कम होता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक पिगमेंट होंठों को हल्का गुलाबी रंग देता है. उन्हें मुलायम बनाए रखता है. नियमित इस्तेमाल से होंठों की ड्राइनेस भी दूर होती है. वे अधिक आकर्षक दिखते हैं.

हाइड्रेशन और ग्लो का राज
त्वचा की असली खूबसूरती उसकी नमी और स्वस्थ चमक में छिपी होती है. चुकंदर त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, जिससे चेहरा अंदर से ग्लो करता है. इसका जूस पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, जो चेहरे पर साफ झलकती है. हालांकि, संवेदनशील त्वचा वालों को किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए. प्राकृतिक तरीके से निखार पाने के लिए चुकंदर एक सस्ता, सुरक्षित और असरदार विकल्प माना जा रहा है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related