Cooking Gas Crisis in India | Commercial Gas Crisis in India | जयपुर से बेंगलुरु तक एलपीजी का संकट! सरकार अलर्ट मोड में, जाने लेटेस्ट अपडेट

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरदेश

जयपुर से बेंगलुरु तक एलपीजी का संकट! सरकार अलर्ट मोड में, जाने लेटेस्ट अपडेट

Last Updated:

गैस के बढ़ते दामों और कमर्शियल सप्लाई को लेकर तमाम तरह की अटकलों के बीच सरकार का बयान आया है. केंद्र सरकार ने बताया कि गैस की कमी नहीं है. यदि किसी सूरत में गैस की कमी भी होती है तो घरेलू उपभोगताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि, ये बात सामने आ रही है कि होटलों में गैस सिलिंडरों की सप्लाई में काफी देरी हो रही है. इसकी वजह से मंगलवार से कई शहरों में होटल बंद हो सकते हैं.

Zoom

ईरान संकट का असर भारतीय गैस पर दिखने लगा है. (फाइल फोटो)

Gas Cylender Crisis: ईरान संकट के बीच जब पूरी दुनिया कच्चे तेल और गैस के संकट से जूझ रही है, तब भारत सरकार ने कमर कस ली है. हाल ही में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पैदा हुए पैनिक के कारण केंद्र ने राज्यों के साथ बैठक की. सोमवार को विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया संकट की स्थिति पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ वर्चुअल बैठक की. साथ ही आश्वासन दिया कि फिलहाल गैस की कमी नहीं है, लेकिन यदि स्थिति बिगड़ती है तो घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं, नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने देश के कई शहरों में कमर्शियल गैस की आपूर्ति को लेकर चिंता जताई है. कमर्शियल गैस की किल्लत के कारण बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर सहित कई शहरों में होटल बंद होने की खबरें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि होटलों और शादियों में गैस सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो रही है.

सीएनबीसी न्यूज18 के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर दिखने लगा है. इसकी वजह से गैस की सप्लाई में रुकावटें आने लगी हैं. इसकी वजह से भारतीय बंदरगाहों पर जाने वाले एलपीजी शिपमेंट धीमे हो गए हैं, जिससे अधिकारियों को घरेलू खपत को प्राथमिकता देनी पड़ रही है. कमर्शियल एलपीजी की कीमतें पहले ही बढ़ गई हैं. 7 मार्च से 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत लगभग ₹115 बढ़ गई है, जबकि घरेलू 14.2 किलोग्राम के रिफिल की कीमत लगभग ₹60 बढ़ गई है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related