लता मंगेशकर का वो ब्लॉकबस्टर गाना, डायरेक्टर ने पहले कर दिया था रिजेक्ट, दूसरी बार सुना तो खुद को कह दिया मूर्ख

Date:

[ad_1]

Last Updated:

भारतीय सिनेमा की सबसे महान प्लेबैक सिंगर्स में से एक लता मंगेशकर ने करियर में कई हिट गाने गाए हैं. उनके गाए कई गाने तो अमर हो गए हैं. लेकिन उनका गाया एक गाना जब पहली बार बना तो फिल्म के डायरेक्टर को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया था. बाद में मनोज कुमार, साधना पर फिल्माया ये गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के सबसे खूबसूरत रोमांटिक गीतों में गिने जाने वाला वो गाना, जिसे आज भी लोग सुनकर मदहोश हो जाते हैं. इस गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी है. ये उनके करियर के आइकॉनिक गीतों में से ही एक है. लेकिन जब इसे पहली बार बनाया गया था तो फिल्म के डायरेक्टर ने इसे पसंद ही नहीं किया था. बाद में जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने खुद को ही ‘मूर्ख’ तक कह दिया था.

स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर का वो गाना है, फिल्म ‘वो कौन थी’ का गाना ‘लग जा गले कि फिर वो हंसी रात हो ना हो’. साल 1964 में आई मनोज कुमार और साधना की फिल्म ‘वो कौन थी’ को लोगों ने पसंद किया था. ये फिल्म का सबसे बड़ा हिट साबित हुआ था.

62 साल पुराना ये गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा है. लेकिन लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से गाने को अमर कर दिया था. इस रोमांटिक गाने की धुन आज भी लोगों को उतनी ही पसंद है, जितनी पहले. लेकिन पहले ये गाना रिजेक्ट कर दिया गया था.गाने में मनोज कुमार नजर आए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बात उस दौर की है, जब 60 के दशक में फिल्म वो कौन थी के लिए फिल्ममेकर राज खोसला ने मदन मोहन को एक रोमांटिक गाना बनाने को कहा था. मदन मोहन जब ये गाना लेकर राज खोसला के पास गए तो उन्हें ये पसंद नहीं आया था. ये किस्सा राज खोसला: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी में शामिल है.

इस बायोग्राफी में मनोज कुमार ने बताया है कि बाद में मदन मोहन ने उन्हें कॉल किया और कहा- ‘राज खोसला का दिमाग खराब हो गया है. जो उसे ये गाना पसंद नहीं आया. तुम और उन्हें हैंडल करो. क्योंकि मनोज भी ये गाना नहीं सुने थे तो उन्होंने राज से बात करने की बजाय सीधे प्रोड्यूसर एनएन सिप्पी को गाना सुनने को कह दिया

इसके बाद मनोज कुमार और मदन मोहन, दोनों ने मिलकर राज खोसला को मनाया कि वह एक बार और ये गाना सुन लें. सुनते ही उन्होंने दोबारा भी गाने को रिजेक्ट कर दिया. लेकिन कई बार सुनने के बाद ये गाना उनके दिल में घर कर गया और उन्होंने इसके लिए हामी दे दी.

बताया जाता है कि उस दौरान राज खोसला ने खुद को मजाक में ‘मूर्ख’ बता दिया था, कि वह इतना खूबसूरत गाना रिजेक्ट कर रहे थे. गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी है. उनकी आवाज में ये गाना अमर हो गया.

मनोज कुमार और साधना पर फिल्माया गया ये गाना लता मंगेशकर के आइकॉनिक गानों में से एक है. लता मंगेशकर ने भी कई बार अपने इंटरव्यू में ये जिक्र किया है कि ये गाना उनके दिल के बेहद करीब है. आज भी लोग इस रोमांटिक गाने को पसंद करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related